छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।
बड़े पैमाने पर सामग्री जब्त
नारायणपुर एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया के अनुसार, 25 फरवरी को पुख्ता सूचना के आधार पर सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कुमुराड़ी के जंगल-पहाड़ी इलाके में एरिया डॉमिनेशन अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी और ऑरेंज फ्यूज
- लगभग 35 किलो सुतली बम
- 38 किलो उर्वरक पाउडर
- 18 किलो इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक
- चारकोल, एएमएन पाउच
- एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर और कई सेल्स
- भारी और हल्के मोर्टार सेल, बीजीएल लॉन्चर और विभिन्न राउंड
- इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड
- बड़ी मात्रा में मेडिकल सामग्री और दवाइयां
सुरक्षा बलों की कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।















