Apple ने iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के कुछ ही महीने बाद अपने नए सस्ते मॉडल iPhone 17e को पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है और यह पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड होगा। फोन में iPhone 17 जैसी कई नई खूबियां मिलने की उम्मीद है।
4 मार्च को होगा लॉन्च
कंपनी अपने स्पेशल इवेंट में iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में MacBook की नई जेनरेशन को भी ग्लोबली पेश करने की संभावना है। फिलहाल Apple ने इस इवेंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लोगों को इसके लिए इनवाइट मिल चुका है।
कीमत कितनी होगी?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17e की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये हो सकती है। यह iPhone 17 से करीब 22,000 रुपये सस्ता होगा। डिजाइन की बात करें तो फोन iPhone 16e जैसा ही रहेगा, लेकिन नॉच वाला डिस्प्ले हटाया जा सकता है।
फीचर्स
iPhone 17e अपने सीरीज का सबसे पतला फोन हो सकता है। इसमें 48MP का मेन रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। iPhone 16e में 12MP रियर कैमरा था, इसलिए यह कैमरा अपग्रेड यूजर्स के लिए बड़ी खासियत होगी।
हार्डवेयर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोन में iPhone 17 जैसा A19 Bionic चिपसेट और 256GB की स्टोरेज दी जा सकती है। डिस्प्ले 6.1 इंच का OLED पैनल हो सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
















