मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में मिसाइलें दागी गई हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार शुरू कर दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
तेहरान पर हमले के बाद ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा। ईरान को अब क्षेत्रीय संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही ने भी इजरायल पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। लेबनान और यमन से लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।
इस बीच हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। खबरों के अनुसार ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी दौरान दुबई में भी एक बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि एक खतरनाक शाहेद ड्रोन शहर के बीचों-बीच गिरा।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास धमाका होता दिख रहा है, जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।
हालांकि इस घटना में नुकसान और हताहतों को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है और हालात तेजी से बदल रहे
















