• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
March 2, 2026
in रायगढ़
फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन आघात”* के तहत थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। इस कार्रवाई में कुल 17.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है तथा फरार सप्लायर एवं सरगना के विरुद्ध भी नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन आघात”* संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। दिनांक 01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG-13-UG-9683 से उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 6 बजे संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

वाहन में सवार आरोपियों ने अपना नाम *श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान* बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से इंकार किया, लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर वाहन की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ। आरोपी श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से करीब 19.033 किलोग्राम गांजा तथा आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान के कब्जे से करीब 10.082 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10,000 रुपये देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपाकर रामकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। इस मामले में थाना लैलूंगा में आरोपी श्रवण कुमार निषाद, महेन्द्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी रामकुमार कुजूर की तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक जितेंद्र कुर्रे, मन्नू खड़िया तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुज्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा और रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

*“रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”*

नाम आरोपी –
(1) श्रवण कुमार निषाद पिता भगवानु निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन कमरगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.),
(2) महेन्द्र प्रसाद चौहान पिता श्रीधर चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन गमेकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.),
*फरार आरोपी*- ( 3)रामकुमार कुजुर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका –
(1) आरोपी श्रवण कुमार निषाद से 19.033 किलो ग्राम गांजा, 9 लाख 50 हजार रूपये
(2) एक चाकलेट कलर मारूती सुजुकी रिट्ज कार कमांक सी.जी. 13 यू.जी. 9683 कीमती करीब 3 लाख रूपये
(3) एक नग सैमसंग कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 10,000 रूपये
(4) आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान से जप्त गांजा वजन 10.082 किलो ग्राम कीमती करीब 5 लाख रूपये
(5) एक नग विवो कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 5,000 रूपये

*कुल जुमला कीमती 17 लाख 65 हजार रूपये* ।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

September 21, 2026
Next Post
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Mahindra की 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स..

Mahindra की 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स..

November 27, 2025

Bilaspur news: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

August 27, 2026
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, जानें क्या है लास्ट डेट?

September 2, 2025
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई

July 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank strike: बैंक हड़ताल के बीच 5-डे वर्किंग का मुद्दा गरमाया, सरकार ने कर्मचारियों से की खास अपील
  • How Much Water To drink In A Day: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR