छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के लिए अलग-अलग विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में कार्यरत 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने और राजस्व से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिले की अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों की नई पदस्थापना तय की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया
देखें लिस्ट

















