• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Amish Kumari by Amish Kumari
August 6, 2025
in देश
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 06 अगस्त 2025

READ ALSO

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

 

मुंगेली जिले में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अनुकरणीय और ऐतिहासिक पहल की गई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत जिले के 88 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सहायता नहीं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। दिव्यांगजनों के लिए सरकार रोजगार, प्रशिक्षण, आवास, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड जैसी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों को कौशल उन्नयन कर आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि निःशुल्क सायकल वितरण दिव्यांगों की सहायता के लिए सराहनीय कदम है। इससे दिव्यांगों को दैनिक दिनचर्या के साथ ही आने-जाने में काफी मदद मिलेगी।

 

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों में अपार क्षमता है, आपको ईश्वर ने मानसिक शक्ति एवं दृढ़ता प्रदान की है। आप सभी दिव्यांगजनों को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने एक स्थानीय दिव्यांग छात्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उसने 76 प्रतिशत अंक लाकर 12वीं पास की और अब जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है, जिसका सपना है कि वह आईएएस बनकर मुंगेली का कलेक्टर बने। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ मिले। उन्होंने दिव्यांगजनों को अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया।

 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए गए हैं। सुविधा का उपयोग कर आगे बढ़ें और स्वयं को सशक्त बनाएं। यह सहयोग आपकी सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जुनून और दृढ़ता से सफलता आसान होगी। स्वयं को कभी कमजोर ना समझें, सशक्त और मजबूत रहते हुए आगे बढ़ें। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में एक साथ 88 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे दिव्यांगजनों के जीवन में निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान जिले के अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित रहे। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी ने बताया कि जिले के 230 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सुगम्य केन प्रदान करने का लक्ष्य है। 07 और 08 अगस्त को पथरिया और लोरमी विकासखण्ड में भी कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रायसाइकिल प्रदान जाएगा।

 

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर की दिव्यांग छात्रा पूजा वर्मा ने बताया कि वे मुंगेली के एक निजी संस्थान में पीएससी कोचिंग कर रही है। दिव्यांग होने के कारण आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज ट्रायसाइकिल मिल गया है, इससे आने-जाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकांत पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
देश

Naxal encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ के दौरान ढेर

September 20, 2026
देश

Agar Malwa Car Accident: बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी, 8 की मौत, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

September 19, 2026
देश

rojgar mela: युवाओं को मिली रोजगार की सौगात, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बाटें नियुक्ति पत्र

September 19, 2026
देश

Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

September 19, 2026
Next Post
वनमंत्री  कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया

वनमंत्री कश्यप ने वन्यप्राणी के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष बल देने निर्देशित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री साय

प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा रजत जयंती पदक : मुख्यमंत्री साय

January 28, 2026
सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

April 15, 2026
PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, 1 साल तक सोना न खरीदें, देशवासियों से पीएम मोदी ने की अपील

May 11, 2026
अपराध समीक्षा बैठक : एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश — लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, विजुअल पुलिसिंग को बनाएं और प्रभावी

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश — लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, विजुअल पुलिसिंग को बनाएं और प्रभावी

November 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : सेवा संकल्प से मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी राजेन्द्र प्रसाद का सहारा
  • Cg News Today : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत
  • Rashifal: आज वृषभ और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से MP जा रहा था लाखों का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR