ईरान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के नए रक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायल की ओर से कहा गया है कि हालिया हमले में ईरान के नए रक्षा मंत्री की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपना पद संभाला था।
रविवार को भी हुआ था बड़ा हमला
इससे पहले रविवार को हुए एक हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत की खबर आई थी। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, रक्षा परिषद की बैठक को निशाना बनाकर किए गए हमले में सैन्य प्रमुख जनरल अब्दोल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह मारे गए थे।
इसके अलावा, ईरान ने रविवार सुबह अर्द्धसैनिक संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख और वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी की मौत की भी पुष्टि की थी।
हालांकि इन दावों को लेकर आधिकारिक स्तर पर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं और स्थिति को लेकर तनाव बना हुआ है।
















