• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 लाख से ज्यादा स्कूलों में 1.2 करोड़ बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट, जानें कब और कैसे कराएं आधार अपडेट

Amish Kumari by Amish Kumari
March 3, 2026
in देश
UIDAI का बड़ा फैसला, 2.5 करोड़ आधार नंबर किए गए डिलीट, जानिए क्या है वजह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देशभर में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर बड़ा अभियान पूरा किया है। प्राधिकरण ने छह महीने के भीतर एक लाख से ज्यादा स्कूलों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस अभियान से करीब 1.2 करोड़ स्कूली बच्चों को लाभ मिला है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, सात से 15 साल तक के बच्चों के लिए आधार में फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों (आइरिस) का अपडेट 1 अक्टूबर 2025 से एक साल तक मुफ्त रखा गया है। इस दौरान स्कूलों में विशेष कैंप लगाए गए, ताकि बच्चों को स्कूल परिसर में ही आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सुविधा मिल सके। UIDAI के अनुसार अब तक 1,03,000 से ज्यादा स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

READ ALSO

Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था

Nepal Floods: नेपाल हादसे में चमत्कार, 11 दिन बाद मलबे के बीच जिंदा निकले दो लोग

आधार केंद्र पर भी करा सकते हैं अपडेट

बच्चे देश के किसी भी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं। नियम के अनुसार, बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा 5 साल की उम्र पूरी होने पर और फिर 15 साल की उम्र पूरी होने पर अपडेट कराना जरूरी होता है। दरअसल, पांच साल से कम उम्र में फिंगरप्रिंट और आइरिस पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए बाद में इन्हें दोबारा अपडेट करना अनिवार्य है।

UIDAI का कहना है कि अपडेटेड आधार से बच्चों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और विश्वविद्यालय में दाखिले के दौरान पहचान सत्यापन में आसानी होगी।

5 से 17 साल तक मुफ्त सुविधा

UIDAI ने पिछले साल 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार अपडेट की सुविधा मुफ्त कर दी थी। अनुमान है कि इससे करीब 6 करोड़ बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। यह सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से लागू है और 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

कब कराना जरूरी है अपडेट?

UIDAI के मुताबिक,

  • 5 साल की उम्र पूरी होने पर पहला बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) अनिवार्य है।
  • 15 से 17 साल के बीच दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-2) कराना जरूरी है।

समय पर अपडेट नहीं कराने पर बच्चों को स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों में प्रवेश या अन्य सुविधाओं में परेशानी हो सकती है।

ऐसे कराएं आधार अपडेट

माता-पिता बच्चों को नजदीकी आधार सेवा केंद्र या नामित अपडेट सेंटर पर लेकर जाएं। साथ में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज ले जाना होगा। केंद्र पर बच्चों के फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटो दोबारा लिए जाएंगे, जिसके बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Related Posts

देश

Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था

September 5, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल हादसे में चमत्कार, 11 दिन बाद मलबे के बीच जिंदा निकले दो लोग

September 5, 2026
देश

Bolivia Military Base Blast: सैन्य अड्डे पर भीषण धमाका, 10 से ज्यादा मौतें और 58 लोग घायल

September 5, 2026
देश

New World Map: 457 साल के बाद UN ने बदला दुनिया का नक्शा; बड़ा दिखेगा अफ्रीका, घटेगा अमेरिका-यूरोप का आकार…

September 5, 2026
देश

Big breaking: झीरम घाटी नक्सली हमले में आया बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपी दोषी करार

September 5, 2026
देश

Bomb Threat in Indigo Flight: प्‍लेन में बम रखा है… इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

September 5, 2026
Next Post
RCB फैंस के लिए बड़ी खबर,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की धमाकेदार वापसी, जानिए IPL 2026 में  कितने खेले जाएंगे मैच ?

RCB फैंस के लिए बड़ी खबर,एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की धमाकेदार वापसी, जानिए IPL 2026 में कितने खेले जाएंगे मैच ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

महंगाई का बड़ा झटका, ईंधन की कीमतों के झटके से अप्रैल में थोक महंगाई बढ़कर 8.3% पहुंची

May 14, 2026
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; Sensex में 400 अंकों की तेजी, Nifty भी 23750 के पार

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 370 तो निफ्टी 110 अंक ऊपर; सिप्ला और आईटी शेयरों में बंपर तेजी

June 22, 2026
छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी का खुलासा! एरिया मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 43 खातों से उड़ाए 2.5 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी का खुलासा! एरिया मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 43 खातों से उड़ाए 2.5 करोड़ रुपए

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था
  • Nepal Floods: नेपाल हादसे में चमत्कार, 11 दिन बाद मलबे के बीच जिंदा निकले दो लोग
  • Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR