• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

हर घर तिरंगा 2025

Amish Kumari by Amish Kumari
August 6, 2025
in शिक्षा
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सूरजपुर,06 अगस्त 2025

 

READ ALSO

CBSE: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, जानिए कब से शुरू होगा Exam

CBSE board: CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में भी जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाना। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक एवं तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन होंगे।

 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त तक विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाएगा। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे के स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तीन रंगों के धागों से तिरंगे की बुनाई का प्रदर्शन भी होगा। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर जनसहभागिता से तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों और खिलाडिय़ों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा कंसर्ट में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों एवं पुलों पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा रोशनी की जाएगी। इसी अवधि में स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।

 

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सार्वजनिक संस्थाएं, स्व-सहायता समूह और सामाजिक संगठन को अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक परिवार अभियान से जुड़ सकें। निजी क्षेत्र एवं कॉर्पाेरेट संस्थाओं को भी उनके सीएसआर संसाधनों के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम में योगदान देने हेतु आमंत्रित किया गया है। डिजिटल माध्यमों से प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाया गया है। नागरिकों को ूूूण्ींतहींतजपतंदहंण्बवउ पोर्टल पर जाकर झंडा फहराने की प्रतिज्ञा लेने और अभियान से डिजिटल रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को तिरंगा झंडे की खरीदी एवं पैम्पलेट, स्टिकर, बैनर के माध्यम से प्रचार एवं वितरण हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पोस्ट ऑफिस, स्थानीय स्तर के दुकानों को झंडा बिक्री केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और आवासीय क्षेत्रों में तिरंगा लाइटिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी जोन और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान की प्रगति और गतिविधियों की सतत निगरानी हेतु निर्देश दिए गए है।

 

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कहा कि 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश की आजादी का यह उत्सव हर गांव एवं शहर में मनाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों को आह्वान किया है कि ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम से जुड़ते हुए हमें अपने घर में स्वच्छता को अपनाएं तथा तिरंगा लहराएं। यह अवसर हमें देश के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रगट करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करने का भी है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश की एकता और सौहार्द्र को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ इस अभियान में जुड़ने की अपील की है।

Related Posts

शिक्षा

CBSE: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, जानिए कब से शुरू होगा Exam

November 7, 2026
शिक्षा

CBSE board: CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

November 6, 2026
शिक्षा

CBSE Syllabus: CBSE में बड़ा बदलाव; 9वीं और 10वीं के सिलेबस में भारी फेरबदल, कई नए विषय जुड़े

October 30, 2026
शिक्षा

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

October 7, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल

October 1, 2026
शिक्षा

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
Next Post
शैक्षणिक युक्तियुक्तकरण के तहत खुशबू जैसे नन्हे बच्चों को अब खेल, कविता और कहानियों के माध्यम से सीखने का मिल रहा अवसर

शैक्षणिक युक्तियुक्तकरण के तहत खुशबू जैसे नन्हे बच्चों को अब खेल, कविता और कहानियों के माध्यम से सीखने का मिल रहा अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात

May 4, 2026
1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियमों में होने वाला है बदलाव, MLFF लागू करने की तैयारी शुरू

1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियमों में होने वाला है बदलाव, MLFF लागू करने की तैयारी शुरू

January 18, 2026
स्मार्टफोन के बाद पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी महंगे, क्या AI की बढ़ती मांग है वजह? पढ़े पूरी खबर।

स्मार्टफोन के बाद पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी महंगे, क्या AI की बढ़ती मांग है वजह? पढ़े पूरी खबर।

March 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR