• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, May 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नवीन जिंदल के जन्मदिन पर रायगढ़ में सेवा और उत्सव का संगम

Amish Kumari by Amish Kumari
March 9, 2026
in रायगढ़
नवीन जिंदल के जन्मदिन पर रायगढ़ में सेवा और उत्सव का संगम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद नवीन जिंदल का जन्मदिन रायगढ़ में उत्साह, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संयंत्र परिसर सहित आसपास के गांवों और शहर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह योग सत्र से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा आसपास के गांवों के 50 मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं शहर और आसपास के कई वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते हुए केक काटकर और भोजन वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

सुबह 6:30 बजे संयंत्र परिसर स्थित एयरस्ट्रिप लॉन में विशेष योग सत्र के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस सत्र में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए। सत्र के अंत में कार्यपालन निदेशक श्री रॉय ने रायगढ़ टीम की ओर से नवीन जिंदल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसके बाद उपस्थित लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जिंदल सेंटर में श्री जिंदल के जीवन से जुड़ी तस्वीरों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। सुबह 10 बजे कंपनी के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में एक उद्योगपति, समाजसेवी, राजनेता और खिलाड़ी के रूप में उनकी जीवन यात्रा के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाती तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। सुबह 11 बजे विशेष बच्चों के केंद्र जिंदल आशा में भी जन्मदिन मनाया गया। वहीं दोपहर में संयंत्र के कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

सामाजिक सरोकारों के तहत जिंदल फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ स्थित सद्गुरु कृपा आश्रम अपना घर, नीलांचल पंडरीपानी, बूढ़ी माई सेवा समिति कोसमनारा, ओल्ड एज होम पहाड़ मंदिर, नवजीवन डि-एडिक्शन सेंटर कौहाकुंडा, नई उम्मीद कौहाकुंडा, चक्रधर बाल सदन हांडी चौक, समर्थ होम तथा संचार ओल्ड एज होम डोंगाधकेल में जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते हुए केक काटकर, भोजन और उपहार वितरित किए गए।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली ओपी जिंदल छात्रवृत्ति
श्री जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रतिवर्ष संयंत्र के आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र भी शामिल होते हैं। पात्र विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इस वर्ष आयोजित परीक्षा में 50 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इन विद्यार्थियों को सोमवार दोपहर जिंदल सेंटर में आयोजित समारोह में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक कुल 1780 छात्रवृत्तियां वितरित की जा चुकी हैं, जिनमें 837 छात्र और 943 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं।

जिंदल स्टील इंटर यूनिट बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ
जिंदल स्टील लिमिटेड की रायगढ़ यूनिट द्वारा इस वर्ष पहली बार इंटर यूनिट बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिंदल स्टील समूह के विभिन्न संयंत्रों की टीमें भाग लेंगी। नवीन जिंदल के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को इस स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 13 मार्च तक चलने वाली इस स्पर्धा में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

May 5, 2026
“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, पुसौर में गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

May 5, 2026
“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

May 4, 2026
सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रायगढ़

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

May 4, 2026
रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार
रायगढ़

रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार

May 4, 2026
खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
रायगढ़

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

May 2, 2026
Next Post
संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सरकार ने किरायेदार और मकान मालिकों के लिए लागू किया ‘न्यू रेंट एग्रीमेंट 2025’ rule, नहीं मानने पर लगेगा जुर्माना

सरकार ने किरायेदार और मकान मालिकों के लिए लागू किया ‘न्यू रेंट एग्रीमेंट 2025’ rule, नहीं मानने पर लगेगा जुर्माना

November 19, 2025
जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य

February 23, 2026
खरीफ सीजन 2025 : प्रदेश के किसानों को 5560 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

खरीफ सीजन 2025 : प्रदेश के किसानों को 5560 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

July 29, 2025

मुख्यमंत्री साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य

July 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मौसम का बड़ा बदलाव! कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ हो रही झमाझम बारिश
  • मोदी कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले: दो नई सेमीकंडक्टर इकाइयों को मिली मंजूरी, गन्ना और कपास से किसानों को राहत..
  • तमिलनाडु के नए CM होंगे विजय! इस दिन लेंगे शपथ
  • IndiGo फ्लाइट के अंदर हुआ ब्लास्ट, इमरजेंसी गेट खोलकर निकाले गए पैसेंजर.. 198 यात्री थे सवार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR