• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in देश
गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली इलाके में राजमार्ग किनारे बन रही सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी की निर्माणाधीन साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार से पांच श्रमिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भिवाड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

READ ALSO

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सिधरावली में गुरुग्राम सीमा के पास ओल्ड राव होटल के नजदीक सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां कई दिनों से बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी और करीब पच्चीस से अधिक श्रमिक काम में लगे हुए थे।

सोमवार शाम सभी श्रमिक बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी हटा रहे थे, तभी अचानक पास की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में पंद्रह से अधिक श्रमिक मलबे में दब गए, जबकि कुछ श्रमिक मौके से भागकर बाहर निकल आए। तीन श्रमिकों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाकी अंदर फंसे रह गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

राहत-बचाव कार्य में निकाले गए श्रमिक

घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस, अग्निशमन दल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर बारह श्रमिकों को बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत भिवाड़ी के जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सात श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान

भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में जिन श्रमिकों को मृत घोषित किया गया, उनमें सतीश, भागीरथ, मिलन, मंगोल, शिव शंकर और परमेश्वर सहित सात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभी सभी श्रमिकों की पूरी पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

सुरक्षा में लापरवाही की आशंका

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसीपी पटौदी योगेश कुमार का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Posts

देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
Next Post
NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

फ्रॉड से बचें, जानिए कैसे पता करें कि आपके नाम पर कोई लोन तो नहीं ले रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

August 3, 2026

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
रायगढ़ में फिर ‘कोयला खेल’ की आहट! अदाणी से लोड गाड़ियों से रास्ते में गायब हो रहा कोयला? रॉबर्टसन साइडिंग पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ में फिर ‘कोयला खेल’ की आहट! अदाणी से लोड गाड़ियों से रास्ते में गायब हो रहा कोयला? रॉबर्टसन साइडिंग पर उठे गंभीर सवाल

July 4, 2026
PPF, NSC और SCSS की ब्याज दरों पर आया बड़ा अपडेट, यहां जानें किस योजना पर कितना मिलेगा ब्याज?

PPF, NSC और SCSS की ब्याज दरों पर आया बड़ा अपडेट, यहां जानें किस योजना पर कितना मिलेगा ब्याज?

July 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Mobile price hiked: आम आदमी पर महंगाई की मार! दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के स्मार्टफोन
  • Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, यहां देखें लिस्ट
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR