• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ममता बनर्जी और TMC सांसदों की याचिका पर CJI की कड़ी टिप्पणी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in देश
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के खिलाफ दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अन्य सांसदों की ओर से दायर की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से सलाह लेकर एक नोटिफिकेशन जारी करे।

कोर्ट ने कहा कि इस नोटिफिकेशन के जरिए एक अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाया जाए, जिसमें हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस और अन्य जज शामिल हों। यह ट्रिब्यूनल उन अपीलों की सुनवाई करेगा जिनकी अर्जी ज्यूडिशियल ऑफिसर खारिज कर रहे हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अर्जी खारिज की जाती है तो ज्यूडिशियल ऑफिसर को उसका स्पष्ट कारण भी बताना होगा। ट्रिब्यूनल के संचालन का खर्च चुनाव आयोग उठाएगा।

READ ALSO

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से वकील मेनका गुरुस्वामी ने कोर्ट को बताया कि ज्यूडिशियल ऑफिसर्स अब तक करीब 7 लाख मामलों की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, जबकि कुल मामलों की संख्या 63 लाख है। इनमें से करीब 57 लाख मामले अभी भी लंबित हैं।

इस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने जानकारी दी है कि अब तक 10 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा हो चुका है। कोर्ट ने इस दौरान नाराजगी जताते हुए कहा कि एडवांस पिटीशन दाखिल करने से यह गलत संदेश जाता है कि सिस्टम पर भरोसा नहीं है। कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के काम पर इस तरह सवाल कैसे उठाए जा सकते हैं और इसे लेकर सख्त चेतावनी दी।

मेनका गुरुस्वामी ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी ओर से ज्यूडिशियल ऑफिसर्स पर सवाल नहीं उठाया गया है। इसके बाद CJI ने कहा कि कोर्ट इस मामले में अवमानना का नोटिस जारी करने पर भी विचार कर सकता है और कहा कि उन्हें उसी भाषा में जवाब देना होगा जो पिटीशन में इस्तेमाल की गई है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने भी नाराजगी जताई और कहा कि अब ऐसी स्थिति बन गई है कि कोर्ट को दोनों पक्षों की बातों पर संदेह हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 10 मार्च को भेजे गए कम्युनिकेशन में जानकारी दी है कि 10 लाख से ज्यादा आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है। इसके लिए पश्चिम बंगाल से 500 से अधिक और ओडिशा व झारखंड से करीब 200 ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को तैनात किया गया है, जो दिन-रात काम कर रहे हैं।

कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को उनके काम में हर तरह की लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराए। साथ ही राज्य सरकार को भी कहा गया कि अधिकारियों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के लिए नई लॉगिन आईडी तुरंत जारी की जाए और कोई ऐसा नियम लागू न किया जाए जिससे काम में बाधा  आए।

Related Posts

देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
Next Post
चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में ढील, केंद्र सरकार ने प्रेस नोट-3 में किया बदलाव

चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में ढील, केंद्र सरकार ने प्रेस नोट-3 में किया बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चक्रधर समारोह 2025: शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का होगा संगम

चक्रधर समारोह 2025: शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का होगा संगम

August 24, 2025
राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत प्रदेश में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान

August 13, 2025
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; इन Stocks पर रखें नजर, हो सकती है बंपर कमाई!

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी; इन Stocks पर रखें नजर, हो सकती है बंपर कमाई!

September 5, 2025

Latest Cg News: विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

September 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • CG Job Vacancy: छत्तीसगढ के इस जिले में बेरोजगारों के लिए इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5वीं-8वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
  • NSE Listing Price Today: शेयर बाजार में NSE की धांसू एंट्री! बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR