• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में ढील, केंद्र सरकार ने प्रेस नोट-3 में किया बदलाव

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in देश
चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में ढील, केंद्र सरकार ने प्रेस नोट-3 में किया बदलाव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सरकार ने मंगलवार को चीन समेत भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) से जुड़े नियमों में कुछ ढील देने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में साल 2020 के प्रेस नोट-3 में बदलाव किया गया है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

प्रेस नोट-3 के तहत अब तक भारत के साथ जमीन की सीमा साझा करने वाले देशों से जुड़े निवेशकों या कंपनियों को भारत में किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले सरकार से अनिवार्य मंजूरी लेनी होती थी। सूत्रों के मुताबिक, अब इसी नियम में संशोधन किया गया है ताकि निवेश प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

READ ALSO

पीएम किसान की 22वीं किस्त की तारीख घोषित, पीएम मोदी गुवाहाटी से किसानों के खातों में भेजेंगे 2000 रुपये

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ममता बनर्जी और TMC सांसदों की याचिका पर CJI की कड़ी टिप्पणी

भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों में चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2000 से दिसंबर 2025 के बीच भारत में आए कुल एफडीआई इक्विटी फ्लो में चीन की हिस्सेदारी केवल 0.32 प्रतिशत यानी करीब 2.51 अरब डॉलर रही है और वह इस मामले में 23वें स्थान पर है।

दरअसल जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था। इसके बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टिकटॉक, वीचैट और अलीबाबा के यूसी ब्राउजर समेत 200 से ज्यादा चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हालांकि भारत को चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश कम मिला है, लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ा है। चीन इस समय भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत का चीन को निर्यात 14.5 प्रतिशत घटकर 14.25 अरब डॉलर रह गया, जबकि 2023-24 में यह 16.66 अरब डॉलर था। वहीं दूसरी ओर चीन से आयात 11.52 प्रतिशत बढ़कर 113.45 अरब डॉलर हो गया, जो 2023-24 में 101.73 अरब डॉलर था।

इस वजह से भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा भी बढ़ा है। यह 2023-24 के 85 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 99.2 अरब डॉलर हो गया। वहीं चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी के बीच भारत का चीन को निर्यात 38.37 प्रतिशत बढ़कर 15.88 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि आयात 13.82 प्रतिशत बढ़कर 108.18 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा 92.3 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! सैलरी में 80 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी! जल्द होगा ऐलान
देश

पीएम किसान की 22वीं किस्त की तारीख घोषित, पीएम मोदी गुवाहाटी से किसानों के खातों में भेजेंगे 2000 रुपये

March 10, 2026
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?
देश

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ममता बनर्जी और TMC सांसदों की याचिका पर CJI की कड़ी टिप्पणी

March 10, 2026
लोकसभा में सरकार का बड़ा बयान, केंद्र की नौकरियों में OBC के लिए 27% आरक्षण लागू
देश

लोकसभा में सरकार का बड़ा बयान, केंद्र की नौकरियों में OBC के लिए 27% आरक्षण लागू

March 10, 2026
NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें
देश

फ्रॉड से बचें, जानिए कैसे पता करें कि आपके नाम पर कोई लोन तो नहीं ले रहा

March 10, 2026
गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत
देश

गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत

March 10, 2026
26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, अब इन राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों पर होगा मुकाबला
देश

26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, अब इन राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों पर होगा मुकाबला

March 10, 2026
Next Post
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

LPG संकट: दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट में सिर्फ दो दिन का बैकअप, कल से Swiggy-Zomato की डिलीवरी पर असर संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

पड़ोसी ने घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर किया घटिया काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…!!

पड़ोसी ने घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर किया घटिया काम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…!!

August 12, 2025
केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

IOCL में निकाली इंजीनियर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

September 10, 2025
बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

August 3, 2025
गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत

गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से सात श्रमिकों की मौत

March 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद
  • “ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मैरिज गार्डन के पास युवक से किया था मारपीट
  • एनएसयूआई की छात्र अधिकार रैली: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, कई छात्र हिरासत में
  • बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR