• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मैरिज गार्डन के पास युवक से किया था मारपीट

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मैरिज गार्डन के पास युवक से किया था मारपीट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 10 मार्च 2026। पिछले साल 24-25 मई की रात थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।
प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में *अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही *अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(क) जोड़ी गई*।
घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। *दिनांक 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर* को शहर में घूमते देखे जाने की सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल चुका था और पहचान छिपाने के लिए बाल व दाढ़ी बढ़ा ली थी। आरोपी अंशुल ठाकुर को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है।
इसी मामले में फरार एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू पिता मनोज सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (हाल मुकाम छातामुड़ा बाईपास, थाना जूटमिल) को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी मनीष बिहारी पर थाना जूटमिल में भी मारपीट और अन्य अपराध दर्ज है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—
*“ऑपरेशन तलाश के तहत किसी भी मामलों में फरार आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”*

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 5 आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

रेलवे अलर्ट,11-12 जनवरी को छत्तीसगढ़ में इतवारी पैसेंजर समेत 8 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

January 10, 2026
“अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

“अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 10, 2026
सोने के दाम में जोरदार उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

सोने के दाम में जोरदार उछाल, चांदी में भी तेजी, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

November 22, 2025
विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

April 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR