• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 11, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ 11 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित अपराध दर्ज था और पुलिस को उसकी करीब एक महीने से तलाश थी।

विदित हो कि बीते 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथी विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।

READ ALSO

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल तथा खरसिया निवासी गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के कब्जे से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किए गए, जिनका उपयोग सट्टा संचालक गगन अग्रवाल तथा सट्टा खेलने वालों से संपर्क करने में किया जा रहा था। इसके अलावा उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिला। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई थी। आरोपियों से पूछताछ में आरोपी गगन अग्रवाल और सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है ।

घटना के बाद से सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान कल शाम चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी गगन को उसके ससुराल आने की सूचना पर हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा और उप निरीक्षक गेंद लाल साहू और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी — गगन अग्रवाल पिता स्व. अनूप अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी गंज बाजार खरसिया

जप्ती – एक सैमसंग मोबाइल

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुँचेगी और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

August 3, 2026
कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया
रायगढ़

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

August 2, 2026
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

August 2, 2026
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

August 2, 2026
ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई
रायगढ़

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

July 31, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: 108 नक्सलियों का सरेंडर, कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: 108 नक्सलियों का सरेंडर, कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एनआईटी रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति की गूंज से गूंजा परिसर

एनआईटी रायपुर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली, देशभक्ति की गूंज से गूंजा परिसर

August 14, 2025
कांग्रेस ने साय कैबिनेट के 14 मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, 2 सितंबर को होगी सुनवाई…

कांग्रेस ने साय कैबिनेट के 14 मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, 2 सितंबर को होगी सुनवाई…

August 29, 2025
19 या 20 अप्रैल जानिए कब है अक्षय तृतीया? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

19 या 20 अप्रैल जानिए कब है अक्षय तृतीया? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

April 13, 2026
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, विधायक जगदलपुर और विधायक तखतपुर का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, विधायक जगदलपुर और विधायक तखतपुर का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

August 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से देवेंद्र दिनकर के राशन कार्ड की त्रुटि हुई दूर
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
  • अगस्त में टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 अहम तारीखें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR