• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

देश में LPG की नहीं है कोई कमी, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग; सरकार ने लोगों से घबराने से बचने की अपील की

Amish Kumari by Amish Kumari
March 13, 2026
in देश
देश में LPG की नहीं है कोई कमी, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग; सरकार ने लोगों से घबराने से बचने की अपील की
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को देश में एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की उपलब्धता को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की पैनिक बुकिंग बढ़ गई है, जिसकी वजह से बुकिंग का आंकड़ा अचानक ज्यादा दिखाई दे रहा है।

सुजाता शर्मा के अनुसार, सामान्य दिनों में देशभर में रोजाना करीब 50 से 55 लाख एलपीजी सिलेंडर बुक होते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर 75 से 76 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने साफ किया कि यह बढ़ोतरी लोगों की घबराहट की वजह से हो रही है, जबकि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से भी कहीं से सप्लाई खत्म होने या ड्राई आउट की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा सिलेंडर बुक न करें।

READ ALSO

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

अस्पतालों और हॉस्टलों को सप्लाई में प्राथमिकता

सरकार ने कहा है कि एलपीजी की सप्लाई में अस्पतालों और हॉस्टलों को प्राथमिकता दी जा रही है। 5 मार्च की तुलना में देश में एलपीजी का उत्पादन भी करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, ताकि जरूरत के मुताबिक सप्लाई बनी रहे।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने राज्यों को वितरण के लिए 48,000 किलोलीटर यानी करीब 4.8 करोड़ लीटर केरोसीन तेल भी जारी किया है। साथ ही कोल इंडिया को निर्देश दिए गए हैं कि होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को जरूरत पड़ने पर कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि वे खुले कंटेनरों में पेट्रोल या डीजल खरीदने से बचें।

CNG और PNG की सप्लाई भी सामान्य

सरकार के अनुसार, देश में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। न तो सीएनजी में कोई कटौती की गई है और न ही इसकी सप्लाई में कमी आई है। घरों में पाइपलाइन के जरिए मिलने वाली पीएनजी गैस की सप्लाई भी जारी रहेगी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि जहां संभव हो, वे एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन अपनाने पर भी विचार करें। फिलहाल देश में करीब 1.5 करोड़ पीएनजी उपभोक्ता हैं और लगभग 60 लाख परिवार आसानी से नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं।

Related Posts

निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

August 14, 2026
भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

August 14, 2026
HDFC Bank ग्राहकों के लिए अलर्ट, आज बंद रहेगी ये सर्विस…
देश

HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

August 14, 2026
निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे
देश

निर्माणाधीन टनल के अंदर मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा मजदूर फंसे

August 14, 2026
संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम
देश

संसद का मानसून सत्र खत्म, लोकसभा में 19 और राज्यसभा में 39% हुआ काम

August 13, 2026
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
देश

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के पीछे अलकायदा का हाथ, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

August 13, 2026
Next Post
ED का बड़ा एक्शन; मेडिकल कॉलेज स्कैम में छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

597 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई ,19 ठिकानों पर छापेमारी, 90 बैंक खाते फ्रीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

June 13, 2026
बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

January 16, 2026

नागलसर ग्राम में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित

July 27, 2025
बिलासपुर में किसी भी अतिशेष शिक्षक की नियम विरूद्ध पदस्थापना नहीं

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और राष्ट्रीय पोषण माह का होगा भव्य शुभारंभ

September 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
  • भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
  • Google Pixel 11, 11 Pro और Pro XL भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR