छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक व डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की सिफारिश पर 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
*जशपुर में 11 पुलिसकर्मियों का तबादला*
जारी आदेश के मुताबिक जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों (SI) और तीन सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) का ट्रांसफर किया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और थानों में कामकाज को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालना होगा। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था भी ज्यादा प्रभावी होगी।

















