• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2025
in छत्तीसगढ़
महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर 07 अगस्त 2025

READ ALSO

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन किया गया है। अब इस योजना के तहत 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। यह संशोधन राज्य सरकार की आम जनता को महंगाई से राहत देने और ऊर्जा के किफायती उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महासमुन्द जिले में इस योजना से लगभग 1 लाख 40 हजार 393 सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

जिले के 56 हजार 501 बीपीएल परिवारों को पूर्व की तरह 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। ये परिवार हॉफ बिजली बिल योजना के अन्य लाभों के भी पात्र बने रहेंगे। इस योजना से विशेष रूप से ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके समानांतर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर अधिकतम 1,08,000 रूपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसमें एक किलोवॉट के सोलर प्लांट पर कुल 45 हजार रूपए सब्सिडी दी जाएगी। इसी प्रकार 2 किलोवॉट प्लांट पर 90 हज़ार और 3 किलोवॉट प्लांट पर 1 लाख 8 हज़ार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का साझा योगदान शामिल है। इसके लिए उपभोक्ताओं को बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें 6.3 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर आसान दस्तावेजों के साथ ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया अपनाई गई है।

अब तक जिले में 2,759 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 2,006 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन कर लिया है। 319 घरों में सौर प्लांट स्थापित कर निरीक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है और 230 उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। बाजार में 3 किलोवॉट के सोलर प्लांट की कीमत लगभग 1 लाख 80 हज़ार रुपये से 2 लाख 10 हज़ार रुपये तक है, जिसमें सब्सिडी घटाकर शेष राशि उपभोक्ताओं द्वारा वहन की जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर प्लांट से प्रति माह औसतन 240 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है, जो कि पूर्ववर्ती हॉफ बिजली योजना के तहत मिलने वाली अधिकतम छूट (400 यूनिट खपत पर 200 यूनिट की रियायत) से भी अधिक लाभकारी है। इसके माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपनी बिजली की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेच आय अर्जित भी कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल कर रही है।

उपभोक्ताओं को सभी सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। आवेदन और अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता ीजजचेरूध्ध्चउेनतलंहींतण्हवअण्पद पोर्टल, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता सोलर पावर प्लांट हेतु ऑनलाइन वेंडर चयन भी स्वयं कर सकते हैं। सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में अथवा बैंक खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और हरित, उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य की दिशा में अपना योगदान दें।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

June 27, 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार

June 27, 2026
दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पिता पर भी किया जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़

दिव्यांग बेटे का खौफनाक तांडव! जमीन बंटवारे के विवाद में माँ को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पिता पर भी किया जानलेवा हमला

June 27, 2026
छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर इस तारीख तक लगी रोक, जाने क्या है वजह
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर इस तारीख तक लगी रोक, जाने क्या है वजह

June 27, 2026
छत्तीसगढ़ एसआई प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने परीक्षा कि तरीख और जरूरी गाइडलाइंस
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एसआई प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जाने परीक्षा कि तरीख और जरूरी गाइडलाइंस

June 27, 2026
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

June 26, 2026
Next Post
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिहान दीदियों ने लगाया बिलासपुर में स्वदेशी उत्पादों का तिरंगा बाजार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिहान दीदियों ने लगाया बिलासपुर में स्वदेशी उत्पादों का तिरंगा बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: DA बढ़ोतरी से होली से पहले राहत, जानिए एरियर और नई सैलरी को कब मिलेगी ?

February 23, 2026
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छता में गौरव दिलवाने वाले नगरीय निकायों का नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने किया सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य को स्वच्छता में गौरव दिलवाने वाले नगरीय निकायों का नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने किया सम्मान

August 12, 2025
शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना हुआ रिलीज, 1 घंटे में ही 1 लाख पार हो गए व्यूज

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना हुआ रिलीज, 1 घंटे में ही 1 लाख पार हो गए व्यूज

April 8, 2026
भागने की कोशिश नाकाम:/ गोवा क्लब हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई, पासपोर्ट रद्द—फुकेट से आगे ‘नो एंट्री’

भागने की कोशिश नाकाम:/ गोवा क्लब हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई, पासपोर्ट रद्द—फुकेट से आगे ‘नो एंट्री’

December 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR