• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सोना-चांदी के दाम धड़ाम! सिल्वर ₹9,000 और गोल्ड ₹2,950 टूटा, अचानक क्यों आई गिरावट?

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in देश
सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी फिर ₹3 लाख प्रति किलो के करीब—जानिए आज महानगरों में ताजा रेट्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद कर रहे निवेशकों को सोमवार को बड़ा झटका लगा। सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत एक ही दिन में 9,000 रुपये गिरकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोने की कीमत भी 2,950 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

READ ALSO

झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

इस अचानक आई गिरावट से बाजार में हलचल बढ़ गई है और निवेशकों की नजर अब आगे की कीमतों की चाल पर टिकी हुई है।

अचानक क्यों आई गिरावट ?

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कमजोर वैश्विक संकेत, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली बड़ी वजह रहे हैं। अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 9,000 रुपए यानी करीब 3.4 प्रतिशत गिरकर (silver price crash) 2,56,500 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,65,500 रुपए (silver rate tpday) प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा। सोमवार को यह 2,950 रुपए यानी करीब 1.81 प्रतिशत टूटकर (gold price crash) 1,60,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold ratre today) पर आ गया।

बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल के दिनों में कीमती धातुओं में तेज तेजी आई थी, इसलिए अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं और पैसा दूसरी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं।

दरअसल पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वैश्विक केंद्रीय बैंक फिलहाल ब्याज दरों में कटौती को टाल सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

परमार के मुताबिक घरेलू बाजार में अब तेजी की रफ्तार भी कमजोर पड़ती दिख रही है। वित्त वर्ष के आखिर से पहले बाजार में लंबे समय से चल रहे सौदों की कटान हो रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बन रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। वैश्विक बाजार में सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसल गया और करीब 4,998 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस से नीचे आकर करीब 78.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

FOMC की बैठक पर टिकी है नजर

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह का कहना है कि मजबूत डॉलर और ऊर्जा कीमतों में तेजी ने सोने पर दबाव बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद भी कमजोर हुई है।

फिलहाल निवेशकों की नजर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की आने वाली बैठक पर है। इसके अलावा अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों जैसे आंकड़ों पर भी बाजार की खास नजर रहेगी, क्योंकि इन्हीं से वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा के संकेत मिलेंगे।

Related Posts

झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
देश

झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

June 23, 2026
FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
देश

FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

June 23, 2026
ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल
देश

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल

June 22, 2026
आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त
देश

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब एक ही दुकान पर नहीं रहना होगा निर्भर, कहीं से भी लें सकते हैं गेहूं और चावल

June 22, 2026
लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
देश

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

June 22, 2026
30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
देश

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

June 22, 2026
Next Post
डाक विभाग की नई पहल, 17 मार्च से शुरू होगी ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, अगले दिन डिलीवरी की सुविधा

डाक विभाग की नई पहल, 17 मार्च से शुरू होगी ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, अगले दिन डिलीवरी की सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, संसद में हंगामे की संभावना

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण, संसद में हंगामे की संभावना

March 7, 2026
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

8वां वेतन आयोग: सैलरी, पेंशन और भत्तों से रह सकते हैं वंचित ये कर्मचारी और पेंशनर्स, जानिए किसे नहीं मिलेगा लाभ

February 17, 2026
जमीन नपाई के दौरान भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचा आरोपी, गाली गलौच कर दी मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

जमीन नपाई के दौरान भड़का विवाद, तलवार लेकर पहुंचा आरोपी, गाली गलौच कर दी मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

March 31, 2026
त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

September 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR