• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Amish Kumari by Amish Kumari
March 19, 2026
in छत्तीसगढ़
जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 मार्च 2026

 

READ ALSO

नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुरनगर में पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत से चटकपुर-रेंगारबहार मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत से कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत से रानीबंध-चिड़ाटांगर-उपरकछार मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत से धुरीअम्बा-कटुखोसा मार्ग का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

इस छोटी सी भूल की वजह से बंद हो जाएगा आपका Ration Card, जल्द करें ये काम..
छत्तीसगढ़

March 19, 2026
नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर

March 19, 2026
नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज
छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज

March 19, 2026
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्ती, विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 हुआ पारित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्ती, विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 हुआ पारित

March 19, 2026
‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में
छत्तीसगढ़

‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में

March 19, 2026
सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 19, 2026
Next Post
सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

भारतीय यूजर्स की खुल गई लॉटरी! OpenAI समेत इन 4 AI कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन

December 20, 2025
जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जानिए कब है गोवर्धन पूजा, जान लें सही डेट पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

October 21, 2025
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ेगी या नहीं? सीएम साय ने इस पर किया बड़ा खुलासा!

February 2, 2026
आम आदमी के लिए अच्छी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी की CGST की नई दरों की अधिसूचना…

आम आदमी के लिए अच्छी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी की CGST की नई दरों की अधिसूचना…

September 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • भारत में ईद कब मनाई जाएगी—कल या परसों? चांद के दीदार पर टिकी नजरें, जानिए ईद का महत्व
  • नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, 68 लाख के इनामी 17 माओवादियों ने किया सरेंडर
  • नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR