स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी सामने आई है। हाल ही में एंड्रॉइड फोन में घुसने वाले खतरनाक मालवेयर Perseus का पता चला है, जो आपके फोन में मौजूद संवेदनशील डेटा जैसे बैंक डिटेल्स, OTP और अन्य जरूरी जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। इससे पहले iPhone यूजर्स के लिए खतरनाक मालवेयर Darksword Spyware की जानकारी सामने आई थी।
Perseus मालवेयर कैसे हमला करता है?
Perseus एक ऐसा मालवेयर है जो फोन में किसी ऐप के जरिए प्रवेश कर सकता है। इसे खतरनाक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है और यूजर को पता भी नहीं चलता। इस मालवेयर के जरिए रियल-टाइम स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है, ऐप्स को ओपन किया जा सकता है, स्क्रीन पर टैप्स सिमुलेट किए जा सकते हैं और ब्लैक स्क्रीन ओवरले लगा कर यूजर को स्क्रीन पर कुछ भी दिखाई नहीं देता।
फोन नोट्स का भी एक्सेस हासिल कर सकता है
Perseus मालवेयर सिर्फ फाइनेंशियल डेटा ही नहीं, बल्कि फोन नोट्स को भी एक्सेस कर सकता है। इसके खतरे Google Keep, Xiaomi Notes, Samsung Notes, Microsoft OneNote, Simple Notes Pro, Simple Notes, Evernote और ColorNote जैसे नोट एप्स तक भी हैं। यह आपके नोट्स में मौजूद जानकारी को स्कैन कर सकता है और हैकर्स को पहुंचा सकता है।
मालवेयर से बचाव के उपाय
- केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर, जैसे Google Play Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
- थर्ड-पार्टी ऐप्स से ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें ताकि कोई खतरनाक स्पाईवेयर या मालवेयर आपके फोन में प्रवेश न कर सके।
यह मालवेयर यूजर्स के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
















