छत्तीसगढ़: महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 2 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
इस भर्ती में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/� पर 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रिक्त पदों का विवरण
- सेक्टर कोटछाल: आंगनबाड़ी केंद्र हर्रामार खालपारा
- सेक्टर पैगा: आंगनबाड़ी केंद्र हर्राढ़ोढ़ी परपटिया
दोनों ही पदों पर नियुक्ति आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर की जाएगी, जिससे स्थानीय बाल विकास सेवाओं को मजबूत किया जा सके।
केवल महिलाओं के लिए मौका
यह भर्ती विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। इसलिए पात्रता से जुड़ी सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
भर्ती से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट और परियोजना अधिकारी के कार्यालय में सूचना पटल पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
















