• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन राशियों के लिए आज का दिन खास: अचानक लाभ और मनोकामना पूरी होने की संभावना; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
March 25, 2026
in राशिफल
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

25 मार्च बुधवार को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि और म्रृगशीर्षा नक्षत्र में होगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ और शानदार साबित होगा। आय में इजाफे के योग हैं और अधूरे काम हों सकते हैं पूरे। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों के खर्चों में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 25 मार्च का दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

​आज का दिन आपके लिए खास तौर पर किसी कानूनी मामले में राहत और सफलता के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुल सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि आज आपको दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं, तो पूरी सावधानी और सोच-समझकर ही फैसला लें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। ऑफिस में मनपसंद काम मिलने से आपका दिन काफी सुखद बीतेगा।

READ ALSO

आज इन राशि वालों को मिलेगी सफलता और करेंगे मनचाही यात्रा, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

​वृष (Taurus)

​आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। हालांकि संतान की संगति को लेकर मन में चिंता रह सकती है, इसलिए उन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है। आज आप घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं, जिससे मन हल्का महसूस होगा।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन संतुलित रहने वाला है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने के लिए लेकर जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में भी वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में आप कुछ नए बदलाव करने की कोशिश करेंगे और ये बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की कोशिश की थी, तो आज उसके सामने आने की संभावना बन सकती है।

​कर्क (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो उसमें अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो बाधा आ रही थी, वह भी अब दूर हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने पिताजी से किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करनी पड़ सकती है। साथ ही आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और व्यापार में भी आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। आज आपको किसी जरूरी जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए। कुछ पुराने कर्ज भी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें चुकाने की दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।

​कन्या (Virgo)

​आज आपके चारों ओर का माहौल काफी खुशुमा रहेगा। संतान के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं। परिवार के किसी पुराने मामले को मिल-बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा, जिसमें घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह काम आएगी। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहे थे, तो उसके मिलने की संभावना भी आज मजबूत बन रही है।

​तुला (Libra)

​आज आपका मन भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से वातावरण और भी खुशहाल हो जाएगा। हालांकि किसी मामले में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। अपने कामों को टालने की आदत से बचें। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने की दिशा में भी आप अच्छा प्रयास करेंगे और परिवार के साथ कुछ आनंददायक पल भी बिताएंगे।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज का दिन आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह देता है। खर्चे थोड़े अधिक रह सकते हैं और कुछ ऐसे जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। हालांकि किसी पुरस्कार या सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको बोलते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा, इसलिए मेहनत से पीछे न हटें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का भी अवसर मिल सकता है।

​धनु (Sagittarius)

​आज का दिन आपकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने वाला रहेगा। आपको अपने खर्चों का सही हिसाब रखना होगा, तभी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। संतान की प्रगति देखकर आपका मन बेहद खुश होगा। हालांकि अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप कामों में थोड़ी गड़बड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। किसी नई योजना में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मकान या दुकान खरीदने का विचार भी आपके मन में आ सकता है।

​मकर (Capricorn)

​आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है और शिक्षकों का पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपने कार्यों से नई पहचान मिल सकती है। आपके रहन-सहन के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि किसी विरोधी से लेन-देन करने से बचें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

​कुंभ (Aquarius)

​आज आपकी कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अच्छे खान-पान का आनंद भी ले सकते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा महसूस होगी।

​मीन (Pisces)

​आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि खर्च बढ़ने से मन में चिंता बढ़ सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। काम से जुड़े नए-नए विचार आपके मन में आएंगे, जो भविष्य में आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सरकारी योजनाओं से भी आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी मेहनत और प्रयासों से पीछे न हटें।

Related Posts

आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन राशि वालों को मिलेगी सफलता और करेंगे मनचाही यात्रा, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 27, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
राशिफल

छत्तीसगढ़ में आज से लगातार तीन दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

June 26, 2026
मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल
राशिफल

मकर राशि वालों व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का राशिफल

June 26, 2026
आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!
राशिफल

आज निर्जला एकादशी पर बन रहे दुर्लभ योग, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

June 25, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी काम में सफलता और करेंगे यात्रा, पढ़े 24 जून का राशिफल!

June 24, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

तुला राशि वालों आज आपको पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

June 23, 2026
Next Post
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट: KYC के नाम पर बढ़ी ठगी, मिनटों में ऐसे खाली हो रहा बैंक खाता

January 25, 2026
Aadhaar नंबर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं; UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन… मिनटों में ऐसे करें पता

Aadhaar नंबर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं; UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन… मिनटों में ऐसे करें पता

November 10, 2025
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″ के शिक्षक प्रशिक्षण आयाम को छत्तीसगढ़ में लागू करने की पहल: बृजमोहन अग्रवाल

August 9, 2025
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा

February 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR