• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*

Amish Kumari by Amish Kumari
March 27, 2026
in रायगढ़
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 27 मार्च 2026। तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय व्यवहार और लूटपाट की गंभीर घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया था।

घटना के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में 7 आरोपी- मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी-ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना, कन्हैया राठिया निवासी झरना, चित्रसेन साहू निवासी झरना की पहचान हुई जो महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, अभ्रदता और लूटपाट में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

READ ALSO

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

घटना की पृष्ठभूमि में गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चौक, लिबरा में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन मार्ग बहाल कराने पहुंचा, तब भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हुए। इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया। घटना दिनांक को अलग-अलग घटनाओं पर थाना तमनार में कुल 16 अपराध पंजीबद्ध कर किया गया जिनकी निष्पक्ष विवेचना हेतु अलग-अलग विवेचनाधिकारी नियुक्त किये गये हैं ।

महिला पुलिसकर्मी से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में वायरल वीडियो की जांच हेतु एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर डीएसएपी सुशांतो बनर्जी द्वारा विशेष जांच की जा रही थी। जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं तहसीलदार के समक्ष पंचनामा के आधार पर वीडियो बनाने वाले आरोपी की पहचान संजय मेहर निवासी बिजना, तमनार के रूप में हुई, जो घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी निवासी नागरामुडा को भेजा था। माधव गुप्ता, जो पेशे से टीवी मैकेनिक है, ने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माधव गुप्ता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी —
1. संजय मेहर पिता ललित मेहर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिजना थाना तमनार
2. माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी पिता डूलोमणी गुप्ता उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नागरामुडा थाना तमनार

जब्ती — दो मोबाइल फोन*

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

*“महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

October 2, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
Next Post
क्या देश में फिर लगेगा कोविड जैसा लॉकडाउन?  जानिए सरकार ने अफवाहों पर क्या कहा

क्या देश में फिर लगेगा कोविड जैसा लॉकडाउन? जानिए सरकार ने अफवाहों पर क्या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! दिवाली से पहले 5 से 8 प्रतिशत DA में हुई बढ़ोतरी..

October 11, 2025

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 19 आईपीओ , नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

September 20, 2026
सीएम साय का आंध्रप्रदेश दौरा आज, अटल मोदी यात्रा में होंगे शामिल

सीएम साय का आंध्रप्रदेश दौरा आज, अटल मोदी यात्रा में होंगे शामिल

December 21, 2025
छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, अगले हफ्ते से हर यूनिट पर 25 पैसे तक बढ़ सकता है बोझ, घरेलू उपभोक्ताओं को पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी, अगले हफ्ते से हर यूनिट पर 25 पैसे तक बढ़ सकता है बोझ, घरेलू उपभोक्ताओं को पड़ेगा असर

March 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच
  • Raigarh news: तमनार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मोबाइल टावर बैटरी चोरी की वारदात
  • Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम
  • Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें फिर रद्द, 7 से 17 दिसंबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR