टेक कंपनी Apple ने अपने एक और विंटेज डिवाइस को चुपचाप अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस डिवाइस को ग्लोबली लिस्ट से हटा लिया। यह डिवाइस Mac Pro था, जिसे कंपनी के सबसे आइकॉनिक मशीनों में गिना जाता है। हाल ही में कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान मैकबुक सीरीज की नई रेंज भी पेश की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने Mac Pro को अस्थायी रूप से नहीं, बल्कि हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब अगर आप इसे एप्पल की वेबसाइट पर सर्च करेंगे, तो यह सीधे होमपेज पर रीडायरेक्ट हो जाता है, जहां दूसरे मैक डिवाइस दिखाई देते हैं। एप्पल ने इस मॉडल को आखिरी बार 2019 में लॉन्च किया था, जो खास तौर पर वीडियो एडिटर्स, डेवलपर्स, डिजाइनर्स और क्रिएटर्स के लिए बनाया गया था।
क्यों लिया गया यह फैसला?
रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस समय अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बड़े बदलाव कर रहा है। कंपनी आने वाले समय में फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone के नए वर्जन पर भी काम चल रहा है। इसके अलावा, एप्पल अपने खुद के चिप्स पर ज्यादा फोकस कर रहा है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देते हैं।
बताया जा रहा है कि Mac Pro इस रेस में पीछे रह गया था। 2023 में इसमें M2 Ultra चिप दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद यह यूजर्स के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया। वहीं, Mac Studio के आने के बाद यूजर्स का झुकाव उसी की ओर बढ़ गया।
फिलहाल एप्पल के प्रोडक्ट लाइनअप में iMac 24-inch (M4 चिपसेट) के साथ-साथ MacBook Air, MacBook Pro और MacBook Neo जैसे लैपटॉप शामिल हैं।
















