मध्य पूर्व में तनाव के बीच बहरीन में Amazon के एक डेटा सेंटर को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के गृह मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि हमले के बाद Amazon की क्लाउड सर्विस से जुड़ा ऑपरेशन प्रभावित हुआ और सुविधा केंद्र में आग लग गई। सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे एक दिन पहले ही Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी कंपनियों—Microsoft, Google और Apple—को निशाना बना सकता है।
IRGC ने कहा था कि अगर ईरानी नेताओं पर हमले जारी रहे तो 1 अप्रैल से खाड़ी देशों में अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस धमकी पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे हल्के में लिया था। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ईरान के पास अब धमकी देने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है।
अब बहरीन में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
















