पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही मैदान पर 5 विकेट से हरा दिया। टीम को 20 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 50 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंकतालिका में लंबी छलांग लगाकर पहले स्थान पर पहुंच गई है।
पंजाब किंग्स ने इससे पहले अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था। अब दो मैचों में 4 अंकों के साथ टीम पहले स्थान पर है और उसका नेट रन रेट 0.637 है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम -2.562 नेट रन रेट के साथ आखिरी स्थान पर है।
अन्य टीमों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर है।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस अभी तक इस सीजन में अपना खाता नहीं खोल पाए हैं, जिससे अंकतालिका में उनकी स्थिति कमजोर बनी हुई है।















