• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जशपुरनगर: नवजातों के ईलाज के लिए एस.एन.सी युनिट बनी जीवनदायनी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in रायगढ़
जशपुरनगर: नवजातों के ईलाज के लिए एस.एन.सी युनिट बनी जीवनदायनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 08 अगस्त 2025

READ ALSO

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह जिले के जिला अस्पताल में शुरू हुई नियोनेटल केयर यूनिट बीमार नवजात शिशुओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यहां कम वजन के, फेफड़ों में संक्रमण, रक्त की कमी लेकर पैदा हुए बच्चों का सफलता पूर्वक ईलाज हो रहा है। इसके लिए यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट, इन्क्यूबेटर से लेकर भोजन के लिए फिडिंग ट्युब जैसे आधुनिक उपकरणों की भी व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस युनिट की शुरूआत तक प्रसन्नता जताई है। उन्होंने यूनिट में ईलाज कराकर स्वस्थ हुए नवजातों और उनके माता-पिता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत राष्ट्र बनता है। बच्चों का भविष्य इनके स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, ईलाज, पोषण से लेकर पढ़ाई, लिखाई तक के लिए गंभीर है और जशपुर जैसे दूरस्थ अंचल में ऐसी यूनिट की स्थापना इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब जशपुर ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे जिले के नवनिहालों को भी समय पर ईलाज मिल जाएगा इससे उन्हें ताउम्र भविष्य में होने वाले परेशानी और बीमारियों से बचाने में सहायता मिलेगी। बच्चों का भविष्य अब सुरक्षित और स्वस्थ होगा।

जशपुर के जिला चिकित्सालय के विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई द्वारा बीमार नवजात शिशुओं को ना सिर्फ अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है, बल्कि बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाकर उनके परिवार में नयी उम्मीद और खुशियां दी जा रही है। पिछले साल अक्टूबर महीने में जिला चिकित्सालय में भर्ती कांसाबेल के ग्राम-खुटीटोली निवासी श्रीमती कंचन का प्रसव समय से पूर्व गर्भधारण के 30वें सप्ताह जनवरी 2025 में हो जाने के कारण बच्चा श्वसन संबंधी विकार आर.डी.एस., सांस लेने में कठिनाई, फेफड़े के संक्रमण, रक्त मे ऑक्सीजन की कमी व न्यूनतम वजन मात्र 940 ग्राम के साथ जन्म हुआ। बच्चे की अवस्था व जीवन के प्रति संघर्ष को देखते हुए उसके जीवत रहने की उम्मीद बेहद कम थी। जिसके कारण बच्चे को जिला चिकित्सालय में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई, एस.एन.सी.यू. में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की जीवन की रक्षा व शारिरिक विकास के लिये उसे सर्फेकटेंट थेरेपी फेफड़े के विकास के साथ-साथ अतिरिक्त ऑक्सीजन सर्पाेट, फिडिगं ट्युब के माध्यम से पोषण, तापमान नियंत्रण हेतु इनक्यूबेटर आदि सुविधायें लगभग 58 दिनों तक दिया गया। इस दौरान यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा बच्चे को नियमित रूप देखभाल, उपचार व बच्चे के माता-पिता को परामर्श सुविधा प्रदान की गई।

बच्चे की माता श्रीमती कंचन ने बताया कि एस.एन.सी.यू. में बच्चे की देखभाल व उपचार के कारण डेढ़ माह के भीतर बच्चे का वजन एक किलो 250 ग्राम हो गया। जन्म के समय बच्चा मॉं का दूध पीने में सक्षम नहीं था, जो यूनिट में 58 दिन के देखभाल उपरांत दूध पीने में ना सिर्फ सक्षम हो चुका बल्कि अब उसे सांस लेने मे भी तकलीफ नहीं है। आज सात माह के नियमित देखभाल व मासिक फॉलोअप उपरांत बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

इस विशेष नियोनेटल केयर यूनिट के प्रभारी डॉक्टर गौरव सिंह ने बताया कि हर शनिवार को जिला चिकित्सालय में ऑटिज्म, बच्चों के स्वभाव से संबंधित समस्याओं, अतिसक्रिय बच्चों, विकासात्मक देरी युक्त बच्चों हेतु विशेष क्लिनिक का संचालन विगत माह जून 2025 से निरंतर किया जा रहा है। इस विशेष क्लिनिक के संचालन से जशपुर जिलें के बच्चों के साथ साथ जशपुर जिलें के सीमावर्ती राज्यों से संलग्न जिलों के बच्चों को भी लाभ मिल रहा है।

Related Posts

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
रायगढ़

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

June 24, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 23, 2026
चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम
रायगढ़

नकली शराब मामले के फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घोषित किया ₹10,000 का इनाम

June 22, 2026
Next Post
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 651.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI ग्रेड-बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई…

RBI देने वाला है दिवाली तक बड़ा गिफ्ट, अक्टूबर में इतनी कम हो जाएगी आपके Home Loan की EMI

September 17, 2025

ईरान में बड़ा हमला: नए रक्षा मंत्री के मारे जाने का दावा, इज़रायल ने की पुष्टि,एक दिन पहले ही ली थी जिम्मेदारी

March 3, 2026
छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात दितवाह का असर, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

ठंड के कहर के बीच अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

January 9, 2026
हाई बीपी और डिप्रेशन को नेचुरली कंट्रोल करता है भ्रामरी प्राणायाम,  इसके 7 बड़े फायदे जानकर करेंगे रोज अभ्यास।

हाई बीपी और डिप्रेशन को नेचुरली कंट्रोल करता है भ्रामरी प्राणायाम, इसके 7 बड़े फायदे जानकर करेंगे रोज अभ्यास।

January 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • इस देश में ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; एक दिन में 18 लोगों की मौत, परमाणु रिएक्टर तक करना पड़ा बंद
  • ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, सामने आई टीजर की रिलीज डेट
  • छतीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया रिटोटलिंग और रिवैल्यूएशन का रिजल्ट, 10th-12th के छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
  • रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR