सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रही, लेकिन शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। हरे निशान में खुलने के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स 73,319.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 158 अंकों की बढ़त के साथ 73,477.53 पर खुला, लेकिन करीब 9:20 बजे यह करीब 150 अंक टूटकर 73,168.70 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 22,713.10 के मुकाबले 67 अंक चढ़कर 22,780.30 पर खुला, लेकिन बाद में 39 अंक गिरकर 22,674.05 पर कारोबार करता दिखा।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी के टॉप गेनर्स में ट्रेंट, विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल रहे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों में कमजोरी देखी गई।
वहीं करेंसी मार्केट की बात करें तो रुपया मजबूती के साथ खुला। गुरुवार को 93.10 प्रति डॉलर पर बंद होने के बाद सोमवार को रुपया 93.06 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। दिन का भास्कर निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
















