छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नाम की एक AC रिपेयर की दुकान में अचानक AC कंप्रेसर फटने से पूरा इलाका दहल उठा. यह धमाका तब हुआ जब दो भाई आरिफ मिर्जा और शब्बीर (पप्पू), दुकान के अंदर एक AC यूनिट पर काम कर रहे थे. धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी जा सकती थी, और धमाके के बाद दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखर गया. इस हादसे के कारण उठी लपटों और मलबे की चपेट में आने से दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग खौफ में हैं.
एसी कंप्रेसर ब्लास्ट, दो भाई झुलस
पुलिस के अनुसार यह घटना सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के पास की है. यह गंभीर हादसा परफेक्ट सॉल्यूशन नाम की दुकान पर हुआ, जहां उस समय मौजूद दो भाई आरिफ मिर्ज़ा और शब्बीर (उर्फ पप्पू) काम करते समय धमाके की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के तुरंत बाद दोनों घायल व्यक्तियों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.















