• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

EV गाड़ी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! इलेक्ट्रिक कार, बाइक, टेंपो खरीदने पर मिलेगा 1.5 लाख तक का सब्सिडी

Amish Kumari by Amish Kumari
April 11, 2026
in देश
EV गाड़ी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! इलेक्ट्रिक कार, बाइक, टेंपो खरीदने पर मिलेगा 1.5 लाख तक का सब्सिडी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ अपनी जंग को तेज करते हुए नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। इस नई नीति का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है भारी सब्सिडी और टैक्स में पूरी छूट। सरकार ने इस बार सब्सिडी का ऐसा गणित तैयार किया है कि एक पुरानी कार को स्क्रैप कर नई इलेक्ट्रिक कार लेने पर आपको सीधे ₹1.5 लाख तक का फायदा (सब्सिडी + टैक्स बचत) हो सकता है।

 

READ ALSO

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

 

 

 

 

दिल्ली सरकार ने इस पॉलिसी के ड्राफ्ट को लोगों और विशेषज्ञों के सुझावों के लिए पब्लिक किया है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि दिल्ली को वाहनों के धुएं से फ्री किया जाए। लोगों से प्राप्त सुझावों और आवश्यक संशोधनों के बाद इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा। यह पॉलिसी 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहने वाली है।

 

 

 

1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर

 

दिल्ली की सड़कों पर सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चलते हैं, इसलिए सरकार ने यहां सबसे ज्यादा प्रोत्साहन दिया है। पहले साल में गाड़ी खरीदने पर ₹10,000 प्रति kWh (अधिकतम ₹30,000) की सब्सिडी मिलेगी। यानी अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्कूटर लेते हैं, तो सीधे ₹30,000 की बचत। यदि आप अपना पुराना पेट्रोल वाहन (BS-IV या नीचे) स्क्रैप करते हैं, तो ₹10,000 अलग से मिलेंगे। वहीं, ₹2.25 लाख तक की गाड़ियों पर 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ रहेगी।

 

 

 

 

 

2. प्राइवेट इलेक्ट्रिक कार

 

नई पॉलिसी में कारों के लिए सीधा कैश इंसेंटिव नहीं है, लेकिन स्क्रैपिंग पर मिलने वाला फायदा ऐतिहासिक है। अगर आप अपनी पुरानी BS-IV या उससे पुरानी कार को कबाड़ में देकर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं, तो सरकार आपको ₹1,00,000 का स्क्रैपिंग इंसेंटिव देगी। यह लाभ ₹30 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली कारों पर और पहले 1 लाख आवेदकों के लिए उपलब्ध है। ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ है। वहीं, ‘स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड’ कारों पर 50% टैक्स की छूट दी गई है।

स्क्रैपिंग प कितना प्रोत्साहन

3. थ्री-व्हीलर और ई-ऑटो

दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए यह पॉलिसी किसी वरदान से कम नहीं है। पहले साल ई-ऑटो खरीदने पर ₹50,000 की सीधी सब्सिडी मिलेगी। वहीं, अगर आप अपना पुराना CNG या BS-IV थ्री-व्हीलर स्क्रैप करते हैं, तो ₹25,000 का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में भी 100% की छूट दी गई है।

 

4. कमर्शियल लोडिंग गाड़ियां

सामान ढोने वाले छोटे हाथी (N1 कैटेगरी) के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। पहले साल खरीदारी पर ₹1,00,000 की सब्सिडी। वहीं, पुराना वाहन स्क्रैप करने पर ₹50,000 अतिरिक्त। यानी कुल ₹1.5 लाख की बचत।

समय के साथ घटेगी सब्सिडी

दिल्ली सरकार ने डिग्रेसिव मॉडल अपनाया है, जिसका मतलब है कि जो जितनी जल्दी खरीदेगा, उसे उतना ज्यादा फायदा होगा।

 

टू-व्हीलर: पहले साल ₹10,000/kWh, दूसरे साल ₹6,600/kWh और तीसरे साल ₹3,300/kWh सब्सिडी मिलेगी।

थ्री-व्हीलर: पहले साल ₹50,000, दूसरे साल ₹40,000 और तीसरे साल ₹30,000।
ई-ट्रक: पहले साल ₹1 लाख, दूसरे साल ₹75 हजार और तीसरे साल ₹50 हजार।
जरूरी शर्तें
सब्सिडी की सारी राशि किसी एजेंट के पास नहीं, बल्कि सीधे आपके बैंक खाते में आएगी।
स्क्रैपिंग इंसेंटिव का लाभ तभी मिलेगा जब आप पुराना वाहन स्क्रैप करने के 6 महीने के भीतर नई EV खरीदेंगे।
यह योजना केवल उन्हीं वाहनों के लिए है जो दिल्ली में रजिस्टर्ड होंगे और खरीदार दिल्ली का निवासी होगा।
 आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की इस नई पॉलिसी का मकसद ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और ईवी की कीमतों को पेट्रोल गाड़ियों के बराबर लाना है। भारी सब्सिडी, स्क्रैपिंग बोनस और रोड टैक्स माफी जैसे कदम मिडिल क्लास परिवारों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना बेहद किफायती बना देंगे।

Related Posts

देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
देश

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

October 18, 2026
देश

MP News: बड़ा हादसा! मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने मारी टक्कर,14 लोगो की मौत, दर्जनों हुए घायल!

October 18, 2026
देश

Saudi Helicopter Crash: आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, जानें कितनों लोगों की हुई मौत

October 18, 2026
देश

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत, जानिए पंडाल में कैसे मची भगदड़

October 18, 2026
देश

Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह

October 17, 2026
Next Post
कांग्रेस नेता घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

कांग्रेस नेता घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक

September 28, 2026

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

दीपावली पर सुकमा के प्रधानमंत्री आवास रोशन : स्व-सहायता समूह की दीदियों ने दी प्रेरणा की ज्योति

October 21, 2025
इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

November 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?
  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR