• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, 18 अप्रैल तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द

Amish Kumari by Amish Kumari
April 14, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिलासपुर-रायगढ़ रेल खंड पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कार्य को रिसेड्यूल किए जाने के कारण रेलवे ने 18 अप्रैल तक कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले का सीधा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत और आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

 

READ ALSO

Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट

 

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अधोसंरचना विकास के इस कार्य के चलते बिलासपुर-रायगढ़-बिला सपुर मेमू पैसेंजर को 18 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर अब केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा से न चलकर बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी। लोकल ट्रेनों के बंद होने से बड़े स्टेशनों के बीच तो एक्सप्रेस गाड़ियां विकल्प बन रही हैं, लेकिन किरोड़ीमल, भूपदेवपुर, झाराडीह, खरसिया, सक्ती, जेठा, बाराद्वार और अकलतरा जैसे छोटे स्टेशनों के यात्रियों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। दैनिक मजदूर, छोटे व्यापारी और कर्मचारी जो इन स्टेशनों से रोजाना सफर करते थे, उनके लिए आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। पहले इस रूट पर इतवारी-टाटा जैसी ट्रेनें पैसेंजर के रूप में उपलब्ध थीं, लेकिन उन्हें एक्सप्रेस बना देने से अब गिनती की ही गाड़ियां बची थीं, जिन्हें भी अब रद्द कर दिया गया है। लोकल ट्रेनें रद्द होने का दबाव अब एक्सप्रेस ट्रेनों पर साफ देखा जा सकता है। रायगढ़ और बिलासपुर स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के पहुंचते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है।

सड़क मार्ग पर निर्भरता से सफर हुआ महंगा, परेशानी ट्रेनों के अभाव में यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है, जो काफी महंगा साबित हो रहा है। यात्री मजबूरी में ऑटो बुक कर रहे हैं। रायगढ़ से भूपदेवपुर जैसे छोटे स्टेशन तक जाने के लिए यात्रियों से 400 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इस रूट पर बसों की संख्या महज 4 से 5 है, जो यात्रियों के भारी दबाव को झेलने में सक्षम नहीं हैं। जांजगीर तक जो सफर मेमू में 10 रुपए में होता था, अब एक्सप्रेस में उसी दूरी के लिए यात्रियों को 30 रुपए से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चैतराम को हर माह मिल रहा 1500 रुपए की पेंशन

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन गंभीर

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

October 17, 2026
Next Post
आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें

आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में RTE से प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश का अंतिम चरण 22 जुलाई से

छत्तीसगढ़ में RTE से प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश का अंतिम चरण 22 जुलाई से

July 17, 2026
भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

April 4, 2026

HD Fire Protect: पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, 91 रुपये पर पहुंचा GMP Price

October 14, 2026
छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी आज से हड़ताल पर, इतने दिन तक ठप रहेंगे सरकारी कामकाज

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी आज से हड़ताल पर, इतने दिन तक ठप रहेंगे सरकारी कामकाज

December 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
  • Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR