• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, April 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
April 14, 2026
in रायगढ़
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*14 अप्रैल, रायगढ़*। जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर पुलिस ने निधि परिवहन केन्द्र एवं श्रीमती शांति देवी शिक्षा सोसायटी केन्द्र में संचालित अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। मामले में केंद्र संचालकों सहित कार्यालय में कार्यरत युवतियों को मिलाकर कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

🔹 *एसएसपी श्री शशि मोहन के साथ पुलिस टीम ने की रेड*

READ ALSO

एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे

राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने स्वयं टीम को लीड करते हुए एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक तथा साइबर व महिला थाना की संयुक्त टीम के साथ दरोगापारा स्थित दोनों केंद्रों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरटीओ संबंधी कार्य के नाम पर फर्जी मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के लोगों से ठगी किए जाने का खुलासा हुआ। मौके पर एसडीएम रायगढ़ एवं आरटीओ अधिकारी भी पहुंचे।

🔹 *पीड़ित ने दर्ज करायी साइबर थाने में रिपोर्ट*

पीड़ित की शिकायत पर दर्ज अपराध में सामने आया कि केंद्र में बाहरी रूप से लाइसेंस व दस्तावेज बनाने का कार्य दिखाया जाता था, जबकि अंदर अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, वीडियो एडिटिंग और कॉल सेंटर संचालित कर युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर पैसे वसूले जाते थे। गिरोह द्वारा फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनल के माध्यम से नकली प्रोफाइल तैयार कर संपर्क स्थापित किया जाता था, फिर रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के जरिए रकम वसूली जाती थी। पीड़ित के लिखित आवेदन पर थाना साइबर में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 319(2), 336(3), 336(4), 338, 340(2), 61(2), 112(2), 316(2) 318(4) BNS एवं आई टी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कपिल गर्ग पूर्व में लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आरटीओ कार्य करता था, जिसकी आईडी निरस्त होने के बाद उसने इस फर्जी नेटवर्क को खड़ा किया। उसके साथ हिमांशु मेहर एवं अन्य सहयोगियों द्वारा लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को संचालित किया जा रहा था। पुलिस को मौके से लैपटॉप में फोटोशॉप के जरिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ के साक्ष्य तथा विभिन्न शासकीय विभागों के फर्जी सील-मुहर भी बरामद हुए हैं।

🔹 *पुलिस की कार्रवाई में जप्त*

*पुलिस ने कार्रवाई में 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और 3 बैंक खातों को जब्त किया है। आरोपियों द्वारा वर्ष 2022 से अब तक 7,693 लोगों को ठगी का शिकार बनाकर करीब 1 करोड़ 11 लाख 36 हजार रुपये की अवैध वसूली किए जाने की जानकारी सामने आई है।*

आरोपियों को आज गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक पुलिस साइबर पुलिस थाना रायगढ़, एसआई कुसुम कैवर्त प्रभारी महिला थाना, एएसआई नंद कुमार सारथी तथा थाना साइबर और महिला थाना अहम भूमिका रही है।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“साइबर ठगी और फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है ,आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी ऑनलाइन मैट्रिमोनियल या दस्तावेज संबंधी सेवा में सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।”*

Related Posts

एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे
रायगढ़

एक धमाका और उजड़ गई जिंदगियां वेदांता प्लांट में ब्लास्ट से खौफनाक हादसा, 10 से ज्यादा मौत की आशंका, कई जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे

April 14, 2026
राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
रायगढ़

राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

April 13, 2026
रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

April 13, 2026
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

April 13, 2026
शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, इनकार पर आरोपी गिरफ्तार,SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश महिलाओं पर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी राहत
रायगढ़

शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, इनकार पर आरोपी गिरफ्तार,SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश महिलाओं पर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

April 12, 2026
रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात
रायगढ़

रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात

April 12, 2026
Next Post
आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 87 अंक टूटा

लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 87 अंक टूटा

December 2, 2025
इतने तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर प्रशासन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिन के दौरे पर रहेंगी छत्तीसगढ़-ओडिशा, जानें किन जगहों पर जाएंगी और कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी?

February 1, 2026
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नए नियम लागू, 48 घंटे तक फ्री टिकट कैंसिलेशन और झटपट रिफंड का फायदा

March 26, 2026
मुख्यमंत्री से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पोल्ट्री फार्म में आग ने मचाई तबाही, 6000 मुर्गे-मुर्गियों की जलकर मौत; लाखों का नुकसान
  • मुंबई के लिए 1 मई से नई फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल
  • बजरंगपुर हाईवे पर मौत का मंजर, ट्क-हाइवा भिड़ंत में 3 की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR