• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

गौधाम योजना की होगी शुरुआत: पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती –

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in खेल
गौधाम योजना की होगी शुरुआत: पशुधन सुरक्षा, नस्ल सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती –
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

 

READ ALSO

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच कल से, जानें कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला?

IND vs BAN T20 Series: भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

रायपुर, 08अगस्त 2025

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुधन संरक्षण को नई दिशा देने की कोशिशों में जुटी है. इसी कड़ी में शासन गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है. शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से न केवल पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.

 

गौधाम योजना का आगाज: योजना का स्वरूप इस तरह तैयार किया गया है कि निराश्रित और घुमंतु गौवंशीय पशुओं की देखभाल के साथ-साथ चरवाहों और गौसेवकों को नियमित आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध हो, जिससे ग्रामीण जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता आ सकेगी. गौधाम योजना के ड्राफ्ट को वित्त और पशुधन विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही योजना धरातल पर नजर भी आने लगेगी.

 

आय के साधन और स्रोत दोनों बढेंगे: गौधाम योजना का उद्देश्य गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण और संवर्धन करना, गौ-उत्पादों को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित किया जाएगा.

 

मवेशियों की तस्करी पर लगेगा लगाम: पशुधन विकास विभाग ने यह योजना विशेष रूप से तस्करी या अवैध परिवहन में पकड़े गए पशुओं और घुमंतु पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार हुई है. प्रदेश में अवैध पशु तस्करी और परिवहन पर पहले से रोक है. अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु जब्त होते हैं. इन पशुओं और घुमंतु पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना लाई जा रही है. प्रत्येक गौधाम में क्षमता के अनुसार अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जाएंगे.

 

चरवाहों को मिलेगी तनख्वाह: गौधाम योजना के तहत चरवाहों को 10,916 रुपए प्रतिमाह और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन निर्धारित राशि मिलेगी. बेस्ट गौधाम को वहां रहने वाले प्रत्येक पशु के लिए पहले वर्ष 10 रुपए प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपए प्रतिदिन, तीसरे वर्ष 30 रुपए प्रतिदिन और चौथे वर्ष 35 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि मिलेगी. योजना के लिए बजट, नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं, ताकि संचालन में किसी तरह की परेशानी नहीं आए.

 

 

पशुधन की सुरक्षा इसका उद्देश्य: विष्णु देव साय ने कहा कि गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को नियमित आय का साधन मिलेगा. पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने और खेती-किसानी में पूरी क्षमता से उपयोग करने योग्य बनाया जाएगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और चारा विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी.

 

शासकीय भूमि का होगा इस्तेमाल: साय ने कहा कि गौधाम बनाने के लिए ऐसी शासकीय भूमि, जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वहीं गौधाम की स्थापना की जाएगी. जिन गौठानों में पहले से अधोसंरचना विकसित है, वहां उपलब्धता के आधार पर गौठान से सटे चारागाह की भूमि को हरा चारा उत्पादन के लिए दिया जाएगा. इसके अलावा, यदि आसपास की पंजीकृत गौशाला की समिति संचालन हेतु असहमति व्यक्त करती है, तो अन्य स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी या सहकारी समिति संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

पंजीकृत गौशाला: जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित होंगे. जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों की जांच कर चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजा जाएगा. मंजूरी के बाद चयनित संस्था और आयोग के बीच करार होगा, जिसके पश्चात गौधाम का संचालन उस संस्था को सौंपा जाएगा.

 

गोबर खरीदी नहीं ,चारा विकास को बढ़ावा: गौधाम में गोबर खरीदी नहीं होगी, पशुओं के गोबर का उपयोग चरवाहा स्वयं करेगा. यहां निराश्रित और घुमंतु गौवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा और उनका वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन होगा. संचालन में गौशालाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला की समिति, स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, किसान उत्पादक कंपनी और सहकारी समिति संचालन के लिए पात्र होंगी। गौधाम को वहां रहने वाले पशुओं की संख्या के आधार पर राशि दी जाएगी. गौधाम से सटी भूमि पर चारा विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी. एक एकड़ में चारा विकास कार्यक्रम पर 47,000 रुपए और पांच एकड़ के लिए 2,85,000 रुपए का प्रावधान है.

गौधाम बनेंगे प्रशिक्षण केंद्र: प्रत्येक गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा. संचालनकर्ता समिति या संस्था ग्रामीणों को गौ उत्पाद विषय पर प्रशिक्षण देगी और उन्हें गौ आधारित खेती के लिए प्रेरित करेगी. इसके साथ ही गोबर और गौमूत्र से केंचुआ खाद, कीट नियंत्रक, गौ काष्ठ, गोनोइल, दीया, दंतमंजन, अगरबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण, उत्पादन और बिक्री के लिए भी गौधाम एक माध्यम बनेंगे.

Related Posts

खेल

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच कल से, जानें कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला?

August 22, 2026
खेल

IND vs BAN T20 Series: भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

August 21, 2026
खेल

Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया वर्ल्ड कप से बाहर किया, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

August 19, 2026
भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
खेल

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

August 19, 2026
अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
खेल

अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

August 18, 2026
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
खेल

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

August 13, 2026
Next Post
दुर्ग जिला जेल में कैदी भाईयों को बहनों ने बांधी राखी –

दुर्ग जिला जेल में कैदी भाईयों को बहनों ने बांधी राखी -

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अब सिर्फ फोटो और QR से होंगे सारे काम – जानिए क्या बदलने वाला है

2.5 करोड़ आधार कार्ड किए गए बंद, सरकार का बड़ा कदम लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

February 4, 2026
भारत ने साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

भारत ने साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

December 20, 2025
आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़े दैनिक राशिफल!

आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में करेंगे तरक्की, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 7, 2026
भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार

देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

February 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
  • Latest Cg News: शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Trending News In CG: शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Cg News Raipur: रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR