• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आज शाम 4 बजे महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में वोटिंग, देर रात तक चली ऐतिहासिक बहस; पढ़े पूरी खबर।

Amish Kumari by Amish Kumari
April 17, 2026
in देश
आज शाम 4 बजे महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में वोटिंग, देर रात तक चली ऐतिहासिक बहस; पढ़े पूरी खबर।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश की आधी आबादी के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर आज शाम 4 बजे वोटिंग होनी है। इससे पहले ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर गुरुवार देर रात तक संसद में चर्चा जारी रही।

महिलाओं को आरक्षण देने, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीनों बिलों पर सांसदों ने विस्तार से अपनी बात रखी। चर्चा को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही कई बार बढ़ाई गई। पहले इसे रात 11 बजे तक चलाया गया, फिर 12 बजे, उसके बाद 1 बजे तक और अंत में तब तक जारी रखा गया जब तक सभी सांसद अपनी बात नहीं रख पाए।

READ ALSO

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

इस दौरान सदन में बड़ी संख्या में सांसद मौजूद रहे और सभी ने बिल पर सक्रिय रूप से भाग लिया।

स्पीकर बोले – आज पुरुषों का समय नहीं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने महिला सांसदों की भागीदारी और मौजूदगी की सराहना की। उन्होंने कहा, ”महिला आरक्षण बिल पर प्रतिबद्धता देखिए, इतनी देर रात तक महिलाएं सदन में मौजूद हैं। आज सदन में गिनती कर लीजिए, पुरुषों का समय नहीं है।” कार्यवाही के दौरान हर महिला सांसद को बोलने का मौका दिया गया।

रात 1 बजे तक क्या-क्या हुआ?

1.सुबह से शुरू हुई चर्चा

सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने बिल पर अपनी बात रखी। अमित शाह, अखिलेश यादव, गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, कंगना रनौत, केसी वेणुगोपाल और असदुद्दीन ओवैसी सहित कई नेताओं ने चर्चा में हिस्सा लिया।

2.दोपहर 12 बजे वोटिंग

बिल के प्रस्ताव पर दोपहर 12 बजे वोटिंग हुई। इसमें 251 वोट पक्ष में और 185 वोट विरोध में पड़े।

3.PM मोदी का भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे लोकसभा में इस बिल पर अपना संबोधन दिया।

4.देर रात तक चली बहस

लोकसभा में देर रात तक बिल पर चर्चा जारी रही। कार्यवाही कई बार बढ़ाई गई, ताकि सभी सांसद अपनी बात रख सकें।

5.रात 1:20 बजे स्थगित हुई कार्यवाही

आखिर में 17 अप्रैल को रात 1:20 बजे लोकसभा की कार्यवाही को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

PM मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीति  से ऊपर उठकर देखना चाहिए और 33% आरक्षण पर सर्वसम्मति बनानी चाहिए।

विपक्ष की क्या है मांग?

विपक्षी दल बिल का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन डिलिमिटेशन को इससे अलग करने की मांग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का कहना है कि महिलाओं को पार्टियों के अंदर भी आरक्षण मिलना चाहिए। विपक्ष ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं।

प्रियंका गांधी के आरोप

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इस बिल के जरिए OBC वर्ग की भागीदारी कम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

कंगना रनौत का पलटवार

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए पीएम मोदी को सबसे बड़ा नारीवादी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

कांग्रेस पर निशाना

कंगना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने इस बिल को लंबे समय तक लटकाए रखा। अब सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

अमित शाह ने समझाया गणित

गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि संसद की सीटों में 50% बढ़ोतरी से दक्षिण भारत के राज्यों को भी फायदा होगा और उनकी प्रतिनिधित्व क्षमता बढ़ेगी।

 

Related Posts

देश

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

September 6, 2026
देश

Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल

September 6, 2026
देश

Big breaking: दिल्ली में बड़ा हादसा; भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई छात्रों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

September 6, 2026
देश

Congro wedding fire: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शादी के दौरान इमारत में लगी भीषण आग, 22 लोगों की दर्दनाक

September 6, 2026
देश

Bihar Train Derails: महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

September 6, 2026
देश

Jammu And Kashmir news: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी ढेर, पाकिस्तान का रहने वाला था

September 5, 2026
Next Post
1 मई से इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, ग्राहकों को चुकानी होगी 1 लाख रुपये तक अतिरिक्त कीमत

1 मई से इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, ग्राहकों को चुकानी होगी 1 लाख रुपये तक अतिरिक्त कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

August 30, 2025
JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…

JIO ने लॉन्च किया 84 दिन का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ…

August 22, 2025
घने कोहरे  के कारण IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं चरमराईं, दिल्ली से रवाना होने वाली दो-तिहाई फ्लाइट्स लेट, 8 उड़ानें रद्द

घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं चरमराईं, दिल्ली से रवाना होने वाली दो-तिहाई फ्लाइट्स लेट, 8 उड़ानें रद्द

January 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Health And Fitness: पोषक तत्वों का पावरहाउस है एवोकाडो, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • ITR Filing: इन लोगों को 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किन्हें मिलेगा राहत
  • Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR