• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Amish Kumari by Amish Kumari
April 19, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए विस्फोट में घायल एक और मजदूर की रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

READ ALSO

Chhattisgarh current news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से गुजरने वाली 53 ट्रेनें रद्द, 2 डायवर्ट और 2 शॉर्ट टर्मिनेट, यहां देखें लिस्ट

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति

अधिकारियों के अनुसार, 11 अन्य घायल अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मनीष कुमार की रविवार तड़के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

इस तरह 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में अब तक कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है।

 

यह घटना सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुई थी, जहां बॉयलर से टरबाइन तक भाप ले जाने वाली एक हाई-प्रेशर स्टील ट्यूब फट गई थी। धमाके के बाद कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

 

जानकारी के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि नौ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इसके बाद 15 अप्रैल को इलाज के दौरान सात और मजदूरों की मौत हो गई थी। 16 अप्रैल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया था। शनिवार को दो और घायलों की मौत हो गई थी।

 

मरने वालों में पश्चिम बंगाल के सात, छत्तीसगढ़ के पांच, झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के चार तथा बिहार और मध्य प्रदेश के दो-दो मजदूर शामिल हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि 11 घायलों में से छह का इलाज रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में चल रहा है, दो बालाजी मेट्रो अस्पताल और दो एपेक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक घायल का इलाज रायपुर के श्री शंकरा अस्पताल में हो रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल समेत 8 से 10 लोगों को नामजद किया गया है। जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर और लोगों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से गुजरने वाली 53 ट्रेनें रद्द, 2 डायवर्ट और 2 शॉर्ट टर्मिनेट, यहां देखें लिस्ट

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से सुरेश कुमार सारथी की समस्या का हुआ समाधान, बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अपात्र हितग्राहियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति-प्रमोशन समेत 3 मांगों पर अड़े कर्मचारी

October 23, 2026
Next Post
पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

April 13, 2026
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान…

November 24, 2025
*फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करेंं पूर्ण-कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी*

*फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र करेंं पूर्ण-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी*

August 21, 2025
आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

राशन कार्डधारकों के लिए चेतावनी: eKYC न कराने पर राशन कार्ड रद्द हो सकता है, फटाफट पूरा करें जरूरी प्रक्रिया

April 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh current news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से गुजरने वाली 53 ट्रेनें रद्द, 2 डायवर्ट और 2 शॉर्ट टर्मिनेट, यहां देखें लिस्ट
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से सुरेश कुमार सारथी की समस्या का हुआ समाधान, बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
  • IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR