• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जशपुर विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन; जंगल की आग और धुएं से फैला भ्रम

Amish Kumari by Amish Kumari
April 20, 2026
in छत्तीसगढ़
जशपुर विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन; जंगल की आग और धुएं से फैला भ्रम

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर-चारभाठी इलाके में सोमवार दोपहर कथित एयर एम्बुलेंस (प्राइवेट विमान) के क्रैश होने की खबर सामने आई थी, लेकिन जांच के बाद यह पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का विमान हादसा नहीं हुआ है। फिलहाल ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है, लेकिन अब तक न तो किसी ने विस्फोट की आवाज सुनी है और न ही मौके से कोई ठोस सबूत मिला है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर इलाके की पहाड़ियों में धुआं उठने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां विमान दुर्घटना से जुड़ा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से पूरे क्षेत्र की जांच की।

READ ALSO

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिली 12.20 करोड़ की बड़ी छूट

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी

विमान क्रैश की खबर झूठी राज्य सरकार ने भी इस मामले पर बयान जारी कर साफ किया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और वेबसाइट्स पर जशपुर में विमान क्रैश की जो खबरें दिखाई गई थीं, वे गलत और भ्रामक हैं। किसी भी तरह की विमान दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन के अनुसार, मौके पर जो धुआं देखा गया था, वह जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण उठ रहा था। इसके अलावा, खनिज सर्वे में लगे हेलीकॉप्टर को क्षेत्र के ऊपर उड़ते देख लोगों में भ्रम फैल गया और उन्होंने इसे विमान हादसा समझ लिया।

कलेक्टर ने क्या कहा?

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि ओडिशा, झारखंड या छत्तीसगढ़ के किसी भी हिस्से से किसी विमान के लापता होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में यह मामला जंगल की आग और धुएं का ही लग रहा है, हालांकि जांच अभी जारी है।

पायलट और को-पायलट की मौत की खबर भी गलत सोशल मीडिया पर एक 9 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पहाड़ी इलाके से धुआं उठता दिखाई दे रहा था। इसी वीडियो के आधार पर विमान हादसे की अफवाह फैल गई। साथ ही पायलट और को-पायलट की मौत की खबरें भी वायरल हुई थीं, जिन्हें प्रशासन ने पूरी तरह गलत और निराधार बताया है।

Related Posts

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिली 12.20 करोड़ की बड़ी छूट

April 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी

April 20, 2026
जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का सख्त , अमित जोगी को राहत नहीं, दोनों मामले एक साथ; इतने तारीख होगी को अहम सुनवाई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

April 20, 2026
छत्तीसगढ़ में शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, आज से इतने दिन तक रहेंगे बंद

April 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

April 19, 2026
छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती

April 19, 2026
Next Post
उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15-20 लोगों की मौत की आशंका

उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15-20 लोगों की मौत की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

राज्यपाल  डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

राज्यपाल डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

September 29, 2025
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज का दिन किसके लिए रहेगा शानदार, किसे रखनी होगी सावधानी; जाने 12 राशियों का हाल।

February 17, 2026
जानिए कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल लगेगा आधिकारिक मुहर

जानिए कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? कल लगेगा आधिकारिक मुहर

November 18, 2025
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

July 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया; तिलक वर्मा ने लगाया शानदार शतक
  • तरबूज के बीज और हरी मटर की तस्करी का भंडाफोड़, DRI ने 132 कंटेनर पकड़े; करोड़ों का माल जब्त
  • अगले 72 घंटे अलर्ट! 9 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा
  • उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15-20 लोगों की मौत की आशंका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR