आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत दर्ज की।
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर में केवल 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, जो उन्होंने 17 गेंदों में बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 14 रन, शाहरुख खान ने 17 रन और कगिसो रबाडा ने 12 रन का योगदान दिया।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
GT vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर















