• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

RBI का बड़ा एक्शन, ऑटो डेबिट पर लगेगी लगाम, पैसे कटने से 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट ; पढ़े पूरी खबर।

Amish Kumari by Amish Kumari
April 22, 2026
in देश
RBI का बड़ा फैसला;बिना गिरवी मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन; यहां देखें पूरी डिटेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अब बैंक खाते से बिना जानकारी पैसे कटने की चिंता काफी हद तक कम होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मैंडेट से जुड़े नए नियम लागू कर दिए हैं, जिससे ऑटो डेबिट सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बन गया है। इसका फायदा उन करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा, जिनके खाते से हर महीने EMI, सब्सक्रिप्शन या बिल अपने आप कटते हैं।

ऑटो पेमेंट से पहले जरूरी होगा रजिस्ट्रेशन

नए नियमों के मुताबिक, किसी भी ऑटो पेमेंट को शुरू करने से पहले ग्राहक को एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन भी जरूरी रहेगा। यानी अब बिना आपकी मंजूरी कोई भी ऑटो डेबिट एक्टिव नहीं किया जा सकेगा।

READ ALSO

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

हर ट्रांजैक्शन से 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब हर ऑटो पेमेंट से कम से कम 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचना दी जाएगी। इस अलर्ट में कंपनी का नाम, भुगतान की राशि, तारीख और अन्य जरूरी जानकारी होगी। इससे अगर कोई गलती या अनचाहा ट्रांजैक्शन हो, तो उसे समय रहते रोका जा सकेगा।

₹15,000 तक पेमेंट पर OTP की जरूरत नहीं

छोटे भुगतानों को आसान बनाने के लिए RBI ने नई लिमिट तय की है। अब ₹15,000 तक के ऑटो डेबिट पेमेंट के लिए हर बार OTP डालना जरूरी नहीं होगा। वहीं, बीमा प्रीमियम, म्यूचुअल फंड और क्रेडिट कार्ड बिल जैसे जरूरी भुगतानों के लिए यह सीमा ₹1 लाख तक बढ़ा दी गई है।

ई-मैंडेट बदलने या बंद करने की सुविधा

नए नियमों के तहत ग्राहक को यह अधिकार दिया गया है कि वह अपने ई-मैंडेट को कभी भी बदल सकता है या पूरी तरह बंद कर सकता है। इससे यूजर्स को अपने पैसों पर पूरा नियंत्रण मिलेगा और अनचाहे पेमेंट से बचाव होगा।

नया कार्ड आने पर भी जारी रहेगा ऑटो पेमेंट

अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड बदल जाता है, तो अब ऑटो पेमेंट दोबारा सेट करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से जुड़े ई-मैंडेट अपने आप नए कार्ड से लिंक हो जाएंगे, जिससे EMI या बिल भुगतान बिना रुकावट जारी रहेंगे।

किन सेवाओं पर लागू होंगे नियम

ये नए नियम OTT सब्सक्रिप्शन, बीमा प्रीमियम, बिजली-पानी के बिल, EMI और अन्य सभी ऑटो पेमेंट पर लागू होंगे, जो कार्ड, UPI या प्रीपेड माध्यम से किए जाते हैं। हालांकि, FASTag और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के ऑटो रिचार्ज पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

Related Posts

देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

महा शिवरात्रि 15 या 16 फरवरी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय

February 12, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

June 28, 2026
मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

December 8, 2025
छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर के बाद मानसून विदा; 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर के बाद मानसून विदा; 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

October 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म
  • WhatsApp Old Phones: Android यूजर्स के लिए जरूरी खबर, पुराने फोन में आज से नहीं चलेगा WhatsApp! कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं
  • Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
  • Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो से ज्यादा गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR