• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
April 24, 2026
in रायगढ़
जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

24 अप्रैल2026, रायगढ़ । थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक अंधे कत्ल का छाल पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वृद्ध महिला की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल में लादकर जंगल में फेंकने की यह वारदात क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली रही, लेकिन रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक विवेचना और सटीक पूछताछ से पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।

READ ALSO

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 अप्रैल को ग्राम बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल पहुंचकर अपनी मां केवला बाई राठिया (70 वर्ष) के 4-5 दिनों से लापता होने और चचेरे भाई आशन राठिया पर जमीन विवाद के चलते अनहोनी की आशंका जताई। इसी दौरान बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली। थाना प्रभारी छाल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।

 

जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जमीन बंटवारे और बिक्री को लेकर आरोपी आशन राठिया का मृतिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां के साथ विवाद किया और हाथ-मुक्कों तथा लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने किसी को भनक न लगे, इस मंशा से शव को अपनी मोटरसाइकिल में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने तत्काल मर्ग जांच, पंचनामा और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेही आशन राठिया को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में सघन पूछताछ में आरोपी टूट गया और हत्या कर शव छिपाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं ऋण पुस्तिका बरामद की गई। *आरोपी आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बेहरामार थाना छाल* को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के *अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस* में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के सतत मार्गदर्शन में इस अंधे कत्ल का पटाक्षेप हुआ। कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह छत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक भगवती लक्ष्मे, सुरेंद्र बंशी, प्रबंध राठिया एवं महिला आरक्षक रंजीता चौहान की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और पेशेवर दक्षता से जघन्य अपराध का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

 

जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में लेना कोई हल नहीं है। क्षणिक आवेश में किए गए ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। आमजन विवादों का समाधान संवाद और कानून के माध्यम से करें, हिंसा के माध्यम से नहीं।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
Next Post
रायपुर में ‘फाइट नाइट दंगल’ आज, CG vs MP बॉक्सर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

रायपुर में ‘फाइट नाइट दंगल’ आज, CG vs MP बॉक्सर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें 19 नवंबर का दैनिक राशिफल

इन 4 राशियों के लिए धन संबंधी मामलों में बढ़ सकती है परेशानी, खर्च और निवेश में बरतें खास सावधानी; पढ़े आज का राशिफल।

February 20, 2026
छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन का काम ठप, खैरागढ़-कवर्धा-मुंगेली के लोग इतने साल से कर रहे इंतजार

छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन का काम ठप, खैरागढ़-कवर्धा-मुंगेली के लोग इतने साल से कर रहे इंतजार

February 15, 2026
जग्गी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का सख्त , अमित जोगी को राहत नहीं, दोनों मामले एक साथ; इतने तारीख होगी को अहम सुनवाई

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: जशपुर के पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, आग की लपटों से दहला इलाका

April 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR