• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

NEET UG 2026परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें

Amish Kumari by Amish Kumari
May 3, 2026
in शिक्षा
NEET UG 2026परीक्षा आज, स्टूडेंट्स जान लें ये जरूरी बातें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 3 मई, रविवार को NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा, जिसके तहत उन्हें शाम 6 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति होगी। एनटीए ने बताया कि यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जिससे NEET (UG) 2026 विश्व की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन जाएगी।

22.79 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

READ ALSO

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक

NEET (UG) 2026 परीक्षा के संचालन के लिए कई अन्य एजेंसियों की भी सहायता ली जा रही है। इसके तहत शहर-स्तरीय संचालन की देखरेख के लिए 674 सिटी कॉर्डिनेटर्स को लगाया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,000 से अधिक पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक और निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा के दौरान गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और सुरक्षा दल का सक्रिय सहयोग रहेगा। कुल मिलाकर, 22.79 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 2 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

सेंटर पर समय से पहले पहुंचे

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ केंद्रों का पता Google Maps और इसी तरह के प्लेटफॉर्म पर गलत दिखाया गया है। ऐसे में केवल मैप पिन पर भरोसा न करें। इससे बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पूरे पते की दोबारा जांच करें। फिर सही स्थान की पहले से पुष्टि कर लें। उसके बाद अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गई है कि यातायात, मौसम या देरी के तमाम कारकों के लिए पर्याप्त समय रखें। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखना है कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।

परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जींस पहननी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है, जूते नहीं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली चीज नहीं पहननी होगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को लेगिंग/ट्राउजर पहनना होगा। इसके अलावा साधारण सैंडल चुनें और जूते पहनने से बचें। वहीं मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा केंद्र के अंदर हैंडबैग या पर्स न ले जाएं।

तनाव में हैं तो डायल करें हेल्पलाइन नंबर

एनटीए ने एक बयान में कहा, “आपकी मानसिक सेहत और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपकी ज़िंदगी से बढ़कर कोई परीक्षा नहीं है। अगर आप तनाव, चिंता या अत्यधिक दबाव महसूस कर रहे हैं, तो कृपया आधिकारिक हेल्पलाइन 14416 या 1-800-891-4416 पर तुरंत संपर्क करें। आप अकेले नहीं हैं, मदद उपलब्ध है। अपना ख्याल रखें, हमें आप पर विश्वास है।” वहीं NEET UG परीक्षा को लेकर सभी शहरों में प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है।

Related Posts

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
शिक्षा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 1, 2026
इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक
शिक्षा

इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक

April 30, 2026
CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन
शिक्षा

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

April 30, 2026
छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक।
शिक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म: 29 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट; ऐसे करें चेक।

April 28, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

April 27, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
शिक्षा

10वीं-12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस तारीख तक आ सकते हैं नतीजे

April 25, 2026
Next Post
इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य

इस बार 2 महीना का होगा ज्येष्ठ का महीना, यहां जानें अधिक मास का महत्व और वर्जित कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

“ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

“ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

April 22, 2026
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन  गंभीर  रूप  से घायल ;

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ;

January 3, 2026
इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…

फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को मिली 11 करोड़ 97 लाख की स्वीकृति

August 12, 2025
OnePlus, Xiaomi, Samsung के फोन हो सकते हैं हैक, सरकार ने दी वॉर्निंग..

OnePlus, Xiaomi, Samsung के फोन हो सकते हैं हैक, सरकार ने दी वॉर्निंग..

September 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल
  • शादी-विवाह के सीजन में सोना हुआ सस्ता, जानें कितनी गिर गई कीमत, बड़े शहरों में क्या है भाव?
  • AC ब्लास्ट से 6 फ्लैटों में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
  • रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR