• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
May 6, 2026
in छत्तीसगढ़
रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क चलाने वाले नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज मामदानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और दो लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

36 मॉल के पास कार में चल रहा था सट्टा

जानकारी के अनुसार, 5 मई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित 36 मॉल के पास एक चारपहिया वाहन में सवार व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य-क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना प्रभारियों को सूचना की पुष्टि कर आरोपी की तत्काल तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए

 

इसके बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन की पहचान की। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नमन जग्गी निवासी कोतवाली, रायपुर बताया। टीम ने उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें Gold777.com नामक ऑनलाइन बेटिंग आईडी के जरिए क्रिकेट सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया।

 

पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम आए समाने

पूछताछ के दौरान नमन जग्गी ने राजेंद्र नगर निवासी आयुष जैन और गोलबाजार निवासी मोहम्मद सरफराज मामदानी को बेटिंग आईडी बेचने और उनके द्वारा भी सट्टा संचालन किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज मामदानी की तलाश कर उन्हें एक चारपहिया वाहन में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया। आयुष जैन के मोबाइल फोन की जांच में jmdbet777.com और AllpaneleXch9.co नामक वेबसाइटों से सट्टा संचालन पाया गया, जबकि मोहम्मद सरफराज मामदानी के मोबाइल से silverbet777.club नामक आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलना, खिलाना और आईडी वितरण करना सामने आया।

तीनों आरोपियों से जब्त सामग्री

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये नगद और दो चारपहिया वाहन क्रमांक CG 04 QX 3300 एवं CG 04 NU 0313 जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है।

 

आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में धारा 4(क) जुआ अधिनियम, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

आरोपी आयुष जैन के भाई पहले से है जेल में

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आयुष जैन के भाई पीयूष जैन को 31 जनवरी 2026 को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए 37 लाख 50 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गंज थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।

 

2026 में अब तक 74 सटोरिए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 15 मामलों में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 66.56 लाख रुपये नगद, 217 मोबाइल फोन, 20 लैपटॉप, 10 चारपहिया और 4 दोपहिया वाहन समेत करीब 3.53 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • नमन जग्गी (36 वर्ष), निवासी जग्गी कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन, रायपुर
  • आयुष जैन (30 वर्ष), निवासी प्रियदर्शिनी नगर, रायपुर
  • मोहम्मद सरफराज मामदानी (35 वर्ष), निवासी नयापारा, रायपुर

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 19, 2026
Next Post
पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘आशीर्वाद का दीया’ : दीये की रोशनी से विकसित भारत के संकल्प तक

September 16, 2026
‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

‘बागी 4’ का नया गाना ‘मरजाना’ हुआ रिलीज..

September 4, 2025
जशपुर-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

जशपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 3, 2025
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

17–18 मार्च को दिल्ली–शाहदरा ट्रैक ब्लॉक ,21 ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव ; जाने पूरी डिटेल यहां।

March 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Lpg subsidy: 1 अक्टूबर से LPG गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाब, सब्सिडी के लिए करना होगा ये काम
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Hemoglobin Benefits Juice: Hemoglobin लेवल बढ़ा देंगे ये 5 जूस? जानें पीने से शरीर में और क्या होंगे फायदे
  • Rashifal For Today : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR