• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

7000mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Amish Kumari by Amish Kumari
May 7, 2026
in देश
7000mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इस साल का अपना सबसे सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फोन का लुक और डिजाइन भी लगभग एक जैसा ही है। OnePlus ने पिछले महीने ही OnePlus Nord 6 को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन 9,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

 

READ ALSO

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

 

OnePlus Nord CE 6 सीरीज की कीमत

OnePlus Nord CE 6 को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक में खरीदा जा सकेगा।

 

OnePlus Nord CE 6 Lite को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 22,999 रुपये और 25,999 रुपये है।

 

 

OnePlus Nord CE 6 को 8 मई से खरीदा जा सकेगा। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite को 12 मई को सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

 

OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलती है। फोन के डिस्प्ले में एडवांस क्रिस्टल गार्ड ग्लास दिया गया है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है।

 

OnePlus Nord CE 6 5G फीचर्स

डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz

प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4

स्टोरेज 8GB, 256GB

बैटरी 8000mAh, 80W

कैमरा 50MP + 2MP, 32MP

OS Android 16, OxygenOS 16

फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफाइड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में भी खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

 

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

वनप्लस का यह फोन 6.72 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

 

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, LCD, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OxygenOS 16

Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन भी मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810) प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा

Related Posts

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
देश

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

June 22, 2026
30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
देश

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

June 22, 2026
RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!
देश

RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!

June 22, 2026
अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम
देश

अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम

June 22, 2026
बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
देश

बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026
आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें
देश

26 से 28 जून के बीच लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June 22, 2026
Next Post
पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

डिजीटल गोल्ड में निवेश तो हो जाएं सावधान! SEBI ने दी चेतावनी

डिजीटल गोल्ड में निवेश तो हो जाएं सावधान! SEBI ने दी चेतावनी

November 9, 2025
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली सूची, 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट यहां।

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली सूची, 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट यहां।

March 16, 2026
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला संपन्न

August 7, 2025
GST पर वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा; निजी हेल्थ इंश्योरेंस, घी-पनीर पर टैक्स खत्म… यहां जानें क्या हुए सस्ते

GST पर वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा; निजी हेल्थ इंश्योरेंस, घी-पनीर पर टैक्स खत्म… यहां जानें क्या हुए सस्ते

September 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
  • 30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
  • RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!
  • चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR