• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, May 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम

Amish Kumari by Amish Kumari
May 13, 2026
in देश
UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप नया आधार कार्ड बनवाने या पुराने आधार में बदलाव कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार एनरोलमेंट और अपडेट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब कई नए डॉक्यूमेंट्स को मान्यता दी गई है, जबकि दस्तावेजों की जांच को पहले से ज्यादा सख्त बनाया गया है। UIDAI ने आधार (नामांकन और अपडेट) प्रथम संशोधन विनियम, 2026 लागू करते हुए आधार प्रक्रिया को ज्यादा आधुनिक और आसान बनाने की कोशिश की है।

 

READ ALSO

अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने 15% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, आज से नई दरें लागू

अब ये नए डॉक्यूमेंट भी होंगे मान्य

UIDAI ने आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची बढ़ा दी है। अब ई-वोटर आईडी, ई-राशन कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, मैरिज सर्टिफिकेट, तलाक का आदेश, बैंक पासबुक, इंश्योरेंस पॉलिसी, बिजली-पानी के बिल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज भी मान्य होंगे। इसके अलावा NREGA जॉब कार्ड, शेल्टर होम सर्टिफिकेट और कैदी पहचान पत्र को भी शामिल किया गया है।

 

दस्तावेजों के लिए लागू होंगे सख्त नियम

UIDAI ने साफ किया है कि कोई भी दस्तावेज तभी मान्य होगा, जब वह वैध और एक्सपायर न हो। दस्तावेज उसी व्यक्ति के नाम पर होना चाहिए, जो आधार के लिए आवेदन कर रहा है। पहचान पत्र (PoI) में नाम और फोटो होना जरूरी होगा। वहीं, परिवार आधारित आवेदन में संबंध प्रमाण पत्र (PoR) में परिवार प्रमुख और आवेदक दोनों का नाम होना अनिवार्य किया गया है।

बच्चों के लिए भी बदले नियम

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाएगा। साथ ही माता-पिता या अभिभावक के दस्तावेज देना भी अनिवार्य होगा। 5 से 18 साल तक के बच्चों के लिए परिवार प्रमुख (HoF) आधारित एनरोलमेंट को बढ़ावा दिया गया है। हालांकि जरूरत पड़ने पर दस्तावेज आधारित आवेदन भी स्वीकार होगा।

 

विदेशी नागरिकों और OCI कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था

UIDAI ने विदेशी नागरिकों, OCI कार्डधारकों, नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए भी आधार वैधता की समय सीमा तय कर दी है। OCI कार्डधारकों और नेपाल-भूटान के नागरिकों का आधार 10 साल तक वैध रहेगा, जबकि अन्य विदेशी नागरिकों के लिए आधार की वैधता उनके वीजा की अवधि तक ही होगी।

ट्रांसजेंडर और विशेष जरूरत वाले लोगों को राहत

नए नियमों में ट्रांसजेंडर पहचान पत्र और प्रमाण पत्र को भी आधार अपडेट के लिए मान्यता दी गई है। इसके अलावा अनाथ बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों और कानूनी अभिभावक के तहत रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष प्रावधान जोड़े गए हैं। शेल्टर होम, बाल देखभाल संस्थान और HIV/AIDS प्रभावित लोगों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है

Related Posts

क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
देश

अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026
नवरात्रि के पहले दिन सोना–चांदी हुआ महंगा, सोने का भाव 1,10,600 पर…
देश

सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने 15% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, आज से नई दरें लागू

May 13, 2026
बड़ा हादसा; नहाने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत
देश

बड़ा हादसा; नहाने गए छह बच्चे नदी में डूबे, तीन की मौत

May 12, 2026
भारत में डाउन हुए Google, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी; सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
देश

भारत में डाउन हुए Google, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी; सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत

May 12, 2026
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स
देश

सरकार का सख्त एक्शन! अब इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा गैस सब्सिडी का लाभ

May 12, 2026
यहां शुरू हुआ पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, अब टोल टैक्स देने के लिए रुकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
देश

यहां शुरू हुआ पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, अब टोल टैक्स देने के लिए रुकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

May 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

April 27, 2026
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

July 29, 2025
केंद्र सरकार का  बड़ा फैसला,  गिग वर्कर्स को मिलेगा यूनिक ID, डिलीवरी बॉय को मिलेगी कानूनी पहचान

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गिग वर्कर्स को मिलेगा यूनिक ID, डिलीवरी बॉय को मिलेगी कानूनी पहचान

January 4, 2026
जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

January 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • UIDAI ने बदल दिए आधार कार्ड बनवाने के नियम, अब इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं होगा काम
  • अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
  • 16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
  • सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने 15% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, आज से नई दरें लागू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR