• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ के बाघमारा में देश की चौथी गोल्ड माइंस, 2700 किलो सोने की पुष्टि

Amish Kumari by Amish Kumari
May 17, 2026
in देश
छत्तीसगढ़ के बाघमारा में देश की चौथी गोल्ड माइंस, 2700 किलो सोने की पुष्टि
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलौदाबाजार जिले के बाघमारा क्षेत्र में देश की चौथी बड़ी गोल्ड माइंस बनने की तैयारी तेज हो गई है। भारत में सोने के आयात पर बढ़ती निर्भरता और वैश्विक हालात के बीच यह परियोजना काफी अहम मानी जा रही है। शुरुआती सर्वे रिपोर्ट में यहां करीब 2700 किलो सोने के भंडार की पुष्टि हुई है।

 

READ ALSO

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

आम आदमी को बड़ा झटका; 4 रुपये महंगा हुआ ब्रेड, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से बेकरी ने बढ़ाए दाम

बाघमारा गोल्ड माइंस प्रोजेक्ट को देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार अगले दो वर्षों में यहां सोना खनन शुरू हो सकता है। फिलहाल वेदांता ग्रुप यहां डीप ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन का काम कर रहा है।

 

500 मीटर तक हो रही ड्रिलिंग

बाघमारा गोल्ड माइंस क्षेत्र में करीब 500 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम अलग-अलग स्थानों पर 50 से ज्यादा ड्रिलिंग होल्स से सैंपल निकाल रही है। इन पत्थरों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कितनी मात्रा में और कितनी गहराई तक फैला हुआ है।

 

ड्रिलिंग के दौरान निकले सिलेंडर आकार के पत्थरों में सोने के कण साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र करीब 603 हेक्टेयर में फैला हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्लोरेशन पूरा होने के बाद यहां बड़े स्तर पर खनन शुरू किया जाएगा। बाघमारा गोल्ड माइंस को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता बढ़ी है।

 

 

 

10 साल बाद प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के लिए वेदांता ग्रुप को वर्ष 2015 में लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया था। हालांकि फॉरेस्ट क्लियरेंस और एनजीटी में दायर याचिकाओं के कारण प्रोजेक्ट लंबे समय तक अटका रहा। करीब 10 साल बाद अब इस प्रोजेक्ट को गति मिली है।

 

अधिकारियों के अनुसार सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद एक्सप्लोरेशन का काम तेजी से चल रहा है। अनुमान है कि इस खदान से निकले सोने से सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा। बाघमारा गोल्ड माइंस को छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी औद्योगिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे रोजगार और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

 

भारत में सोने की मांग और आयात की चुनौती

भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ता देशों में शामिल है। देश में हर साल करीब 700 से 800 टन सोने की खपत होती है, जबकि घरेलू उत्पादन बेहद कम है। मौजूदा गोल्ड माइंस से देश में सिर्फ 1 से 1.5 टन सोना ही निकल पाता है।

यही वजह है कि भारत को अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से ज्यादा सोना आयात करना पड़ता है। सोने का आयात डॉलर में होने से विदेशी मुद्रा भंडार और रुपए पर भी दबाव बढ़ता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि बाघमारा गोल्ड माइंस जैसे प्रोजेक्ट सफल होते हैं तो इससे देश की आयात निर्भरता कुछ हद तक कम हो सकती है।

 

देश की चौथी बड़ी गोल्ड माइंस बनने की तैयारी

भारत में फिलहाल कर्नाटक की हट्टी गोल्ड माइंस और ऐतिहासिक कोलार गोल्ड फील्ड्स जैसे सीमित बड़े प्रोजेक्ट ही चर्चा में रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की बाघमारा गोल्ड माइंस को भविष्य की बड़ी संभावना माना जा रहा है।

 

स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना राज्य की पहचान को नई दिशा दे सकती है। लंबे समय से जिस क्षेत्र में सिर्फ जंगल और पहाड़ दिखाई देते थे, वहां अब देश के बड़े खनन प्रोजेक्ट की तैयारी हो रही है। फिलहाल सभी की नजर एक्सप्लोरेशन रिपोर्ट और आने वाले खनन कार्य पर टिकी हुई है

Related Posts

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत
देश

मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

August 17, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; 4 रुपये महंगा हुआ ब्रेड, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से बेकरी ने बढ़ाए दाम
देश

आम आदमी को बड़ा झटका; 4 रुपये महंगा हुआ ब्रेड, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से बेकरी ने बढ़ाए दाम

August 17, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

August 17, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा मलेरिया का खतरा! 125 पॉजिटिव में मचा हड़कंप, कई गांव रेड जोन में शामिल
देश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा मलेरिया का खतरा! 125 पॉजिटिव में मचा हड़कंप, कई गांव रेड जोन में शामिल

August 17, 2026
दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को वेतन, डिप्टी सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश …
देश

सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! 2% बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कब से लागू होगा बढ़ा हुआ DA

August 17, 2026
BJP नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश

BJP नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ की ये सांसद बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

August 17, 2026
Next Post
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

शुभ योग बनने से इन पांच राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 18 मई का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

February 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

June 7, 2026
UPI AutoPay फीचर से ऑटो मोड में हो जाएंगे EMI और SIP जैसे पेमेंट्स, जानें कैसे करेगा काम

UPI AutoPay फीचर से ऑटो मोड में हो जाएंगे EMI और SIP जैसे पेमेंट्स, जानें कैसे करेगा काम

October 25, 2025
Google ने भारत में Andriod यूजर्स के लिए लॉन्च किया Emergency Location Service? जानिए इसमें क्या है खास

Google ने भारत में Andriod यूजर्स के लिए लॉन्च किया Emergency Location Service? जानिए इसमें क्या है खास

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान; खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत
  • झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
  • थिएटर रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR