• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सामने आई भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीरें, रेलवे ने जारी किया प्रस्तावित डिजाइन

Amish Kumari by Amish Kumari
May 18, 2026
in देश
सामने आई भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीरें, रेलवे ने जारी किया प्रस्तावित डिजाइन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत बनता दिखाई दे रहा है। भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन का डिजाइन पब्लिक कर दिया है। नई दिल्ली स्थित रेलवे मंत्रालय में इस ट्रेन की तस्वीर लगाई गई है, जिसने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। रेलवे मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर लगाई गई यह तस्वीर भारत की भविष्य की सबसे तेज ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक मानी जा रही है। यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी और देश में हाई-स्पीड यात्रा का नया दौर शुरू करेगी। ये बुलेट ट्रेन आने वाले समय में भारत की रेल यात्रा पूरी तरह बदलने वाली है। आधुनिक डिजाइन, तेज रफ्तार और अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह ट्रेन सिर्फ सफर को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में भी खड़ा करेगी जहां बुलेट ट्रेन जैसी एडवांस रेल सेवाएं मौजूद हैं।

मुंबई से अहमदाबाद तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत

508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है। यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

 

 

 

कई स्टेशनों पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

रेलवे के अनुसार गुजरात के 8 स्टेशनों पर फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। वहीं महाराष्ट्र में ठाणे, विरार और बोइसर में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

280 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार

इस हाई-स्पीड ट्रेन को मेक इन इंडिया पहल के तहत तैयार किया जा रहा है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और बेंगलुरु की BEML मिलकर ट्रेन सेट विकसित कर रही हैं। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन की डिजाइन स्पीड करीब 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकेगा।

 

जापानी तकनीक के साथ भारतीय डिजाइन

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को जापान की हाई-स्पीड रेल तकनीक की मदद से विकसित किया जा रहा है। हालांकि इसे भारत के मौसम और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तरीके से तैयार किया गया है। रेलवे का कहना है कि सुरक्षा और आराम के मामले में यह ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगी।

भारत के रेलवे इतिहास का बड़ा बदलाव

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत के परिवहन सिस्टम में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। इससे यात्रा तेज होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और हाई-स्पीड रेल तकनीक में भारत की नई पहचान बनेगी।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला…
देश

छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

August 5, 2026
RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत
देश

RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत

August 5, 2026
रायपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत, तीन दिनों तक मिलेगी फ्री बस सेवा; जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा
देश

सरकार का नया आदेश: बस में चलना हुआ महंगा, जारी हुआ नोटिफिकेशन

August 5, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
देश

जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम , जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

August 5, 2026
सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट
देश

महंगी हुई सोने-चांदी की खरीदारी, चांदी ₹5,000 चढ़ी तो सोना भी ₹2,200 तक उछला

August 5, 2026
BharatPe और यस बैंक ने लॉन्च किया ‘BharatPe Flex’, अब बिना बैंक बैलेंस के भी होगा पेमेंट
देश

UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 0.40% फीस का प्रस्ताव

August 5, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

किन लोगों के लिए नारियल पानी हो सकता है नुकसानदायक? जानिए पीने से पहले जरूरी सावधानियां

नारियल पानी से क्या सच में घटता है वजन? जानिए वेट लॉस में कैसे करता है मदद?

April 18, 2026
डायरी में दर्ज करें साल 2026 की 13 तारीखें, जब  जब दिखेंगे सुपरमून और ग्रहण

डायरी में दर्ज करें साल 2026 की 13 तारीखें, जब जब दिखेंगे सुपरमून और ग्रहण

January 4, 2026
अक्टूबर महीने की पहली तारीख को धन योग का बनेगा शुभ संयोग। पढ़े अपना दैनिक राशिफल

अक्टूबर महीने की पहली तारीख को धन योग का बनेगा शुभ संयोग। पढ़े अपना दैनिक राशिफल

October 1, 2025
गारें 4/6 कोयला खदान के किसानों का गुस्सा फूटा, जिंदल कंपनी के गेट पर प्रदर्शन

गारें 4/6 कोयला खदान के किसानों का गुस्सा फूटा, जिंदल कंपनी के गेट पर प्रदर्शन

October 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
  • ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR