• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

डिजिटल तकनीक का उपयोग करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें – राज्यपाल डेका

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in खेल
डिजिटल तकनीक का उपयोग करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें – राज्यपाल  डेका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल

राज्यपाल  रमेन डेका ने युवाओं का आव्हान किया है कि डिजिटल तकनीक का उपयोग नवाचार और रचनात्मकता के लिए करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें। उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में सोमवार को डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि कोविड-19 के बाद डिजिटल माध्यम ने शिक्षा, कार्य और रिश्तों को आसान बनाया पर इससे तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। योग ध्यान और संतुलित जीवन अपनाकार ही मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखा जा सकता है।

कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक शोधार्थी, सामाजिक संगठनांे से जुड़े बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के उपायो पर विचार विमर्श किया। राज्यपाल श्री डेका ने कार्यशाला में कहा कि 21 सदी में हमारी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया लेकिन प्रकृति का स्वरूप आज भी वैसा ही है। सूर्य पूर्व में उगता है और पश्चिम में अस्त होता है। धरती अब भी हरियाली का चादर ओढ़ कर हमे जीवन देती है, परंतु बदलाव हमारी सभ्यता व दिनचर्या में हुआ है। सतत् विकास की कमी और बदलते परिवेश ने मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है।

राज्यपाल ने कहा कि एकल परिवारों की बढ़ती प्रवृत्ति और परिवारजनों के बीच संवाद की कमी ने भी मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर किया है। आज अधिकांश लोग मोबाईल और इंटरनेट में व्यस्त रहते है और आपसी संवाद व भावनात्मक जुड़ाव कम होता जा रहा है।

डेका ने विद्यार्थियों से कहा कि मानसिक दबाव न हो इसके लिए वे अपनी क्षमता के अनुरूप अपने कैरियर का चुनाव करें और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचें। ओवरथिंकिंग और संदेह से दूर रह कर जीवन का आनंद लें। मनोवैज्ञानिक परामर्श लेने में संकोच न करें और अंतरात्मा की आवाज सुनकर अपने लिए सही रास्ते का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि प्रार्थना, योग, ध्यान, प्राणायाम और सात्विक जीवन शैली भारतीय परंपरा में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के मूल आधार रहे हैैं, यदि इन्हें दिनचर्या में शामिल किया जाए तो जीवन की कई चुनौतियों का समाधान स्वतः मिल सकता है।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में ख्याति प्राप्त मनोवैज्ञानिक और मानसिक शक्ति फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक डॉ. अमरेश श्रीवास्तव ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है बल्कि समाज की चेतना और मानसिक शक्ति का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को गंभीर समस्या मानते हुए इस दिशा में अनुसंधान और गहन अध्ययन को आवश्यक बताया।

कार्यशाला में स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर  सच्चिदानंद शुक्ला ने दिया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्यपाल  रमेन डेका की पहल पर यह कार्यशाला आयोजित की गई है तथा डिजिटल युग में स्वास्थ्य पर गहन चर्चा समय की आवश्यकता है। आभार प्रदर्शन प्रोफेसर  अंबर व्यास ने किया। इस अवसर पर एमसीए के छात्र  शिवकुमार महोबिया और शोध छात्र  अरूण कुमार पटेल को उत्कृष्ट इनोवेशन के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया।

Related Posts

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल
खेल

रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे 3 टी20 मुकाबले, यहां देखें शेड्यूल

May 9, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज
खेल

रायपुर में इस दिन से शुरू होगा IPL मैच, यहां देखें मैचों का शेड्यूल

May 7, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

IPL 2026 Final कहां होगा? प्लेऑफ मुकाबलों का भी जान लें वेन्यू, आया बड़ा अपडेट

May 6, 2026
साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच
खेल

साय सरकार का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के इन छात्रों को फ्रि में सरकार दिखाएगी IPL मैच

May 4, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग
खेल

रायपुर में IPL मैचों के टिकट कल से मिलेंगे, जानिए कैसे करें बुकिंग

May 2, 2026
आज से ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में बड़ा बदलाब, ये नहीं माने तो होगा सख्त कार्रवाई
खेल

आज से ऑनलाइन गेमिंग के नियमों में बड़ा बदलाब, ये नहीं माने तो होगा सख्त कार्रवाई

May 1, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा सिर्फ कंफर्म टिकट और आरएसी का झंझट  भी नहीं होगा;जानिए किराया और रूट की पूरी जानकारी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा सिर्फ कंफर्म टिकट और आरएसी का झंझट भी नहीं होगा;जानिए किराया और रूट की पूरी जानकारी

January 12, 2026
IndiGo पैसेंजर्स को दे रहा है धमाकेदार ऑफर, सिर्फ ₹1299 में कर सकते हैं हवाई सफर

IndiGo पैसेंजर्स को दे रहा है धमाकेदार ऑफर, सिर्फ ₹1299 में कर सकते हैं हवाई सफर

September 15, 2025
धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान

धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान

October 19, 2025
देश के कई राज्यों में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में क्या है भाव??

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर
  • CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कैसे करें आवेदन
  • रोजाना एक कटोरी दही खाने से क्या होता है? फायदे सुन आपके होश उड़ जाएंगे…
  • आज इन राशि वालों को मिल सकती है कई तरह की चुनौतियां, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR