• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in खेल
छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 अगस्त 2025

 

READ ALSO

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कल, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 12 अगस्त को आयोजित ‘स्वच्छता संगम-2025’ में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मान करेंगे। वे इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में दोपहर एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री  तोखन साहू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव एवं बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। ‘स्वच्छता संगम’ में राज्य के सभी नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्यों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। निगम आयुक्तों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, नगरीय निकायों के वरिष्ठ अभियंताओं तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के नोडल अधिकारियों सहित नौ हजार स्वच्छता दीदियों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि ‘स्वच्छता संगम’ में शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सात नगरीय निकायों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों पुरस्कृत होने का गौरव मिला है। कार्यक्रम में इन नगरीय निकायों के साथ ही संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 से अधिक नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया जाएगा।

‘स्वच्छता संगम’ में नगरीय निकायों में स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से शहरी स्वच्छता को बढ़ाने के साथ ही सुशासन से निकायों के प्रशासनिक कौशल में सुधार और नगरीय सौंदर्यीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से न केवल शहरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी। यह हर नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को साफ-सफाई और शहरी सौंदर्याकरण की क्षमताओं को पहचान कर उनमें सुधार के लिए प्रेरित करेगा।

 

कार्यक्रम में तीन नगर निगमों बिरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी तथा 43 नगर पालिकाओं में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा के लिए जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा। एक साथ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे कर संग्रहण में तेजी आएगी।

 

मुख्यमंत्री 63.57 करोड़ के 24 कार्यों का करेंगे लोकार्पण, 197 करोड़ के 25 कार्यों का भूमिपूजन

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ‘स्वच्छता संगम’ में 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे बिलासपुर जिले में विभिन्न विभागों के 63 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक की लागत के 24 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे 197 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। वे कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री बिलासपुर के नूतन चौक में तीन करोड़ 85 लाख रुपए लागत के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कोनी में नौ करोड़ पांच लाख रुपए की लागत के एस.टी.पी., चार करोड़ 82 लाख रुपए लागत के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कन्या छात्रावास, छह करोड़ 29 लाख रुपए से निर्मित 3.6 किमी लंबाई के नगोई बस्ती से मोढ़े नाका मार्ग, 12 करोड़ 53 लाख रुपए के सात किमी लंबाई के उसलापुर-दैजा मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा पांच करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के साढ़े तीन किमी लंबाई के मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी लोखंडी रेलवे फाटक तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। वे बिलासपुर जिले के 11 गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का भी लोकार्पण करेंगे।

 

मुख्यमंत्री  साय दयालबंद में 26 करोड़ 42 लाख रुपए लागत के एजुकेशन हब के तहत नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लॉक निर्माण कार्य और मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत अशोक नगर चौक से बिरकोरा मोड़ तक 17 करोड़ रुपए के गौरव पथ का भूमिपूजन करेंगे। वे मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत अरपा इंद्रासेतु से राम सेतु तक नौ करोड़ 74 लाख रुपए लागत के अटल पथ निर्माण और पांच करोड़ नौ लाख रुपए लागत के मंगला चौक से आजाद चौक सड़क निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

 

साय 11 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से शनिचरी-चांटीडीह मार्ग में अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल, तीन करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से तखतपुर-बरेला के मध्य मनियारी नदी में पुल, नौ करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से बहतराई राजकिशोर नगर लिंगियाडीह, देवरीखुर्द एवं सिरगिट्टी में संचालित जल आपूर्ति प्रणाली के उन्नयन कार्य, 34 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से 12.6 किमी लंबाई के बुटेना-धौंराभाटा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य, दस करोड़ रुपए की लागत से अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भवन और बिलासपुर में 22 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम का भी भूमिपूजन करेंगे। वे विजयपुर में छह करोड़ 81 लाख रुपए लागत के एनीकट और बिलासपुर जिले के सोन से सोनसरी सबरिडेरा के बीच सात करोड़ 96 लाख रुपए लागत के सरार नाला में पुलिया सहित ढाई किमी लंबाई के सड़क निर्माण के साथ ही नगर निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Related Posts

खेल

IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

November 7, 2026
खेल

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कल, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

November 6, 2026
खेल

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

November 4, 2026
खेल

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

November 3, 2026
खेल

IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

November 1, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

November 1, 2026
Next Post
सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,14 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

April 30, 2026
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल

February 23, 2026
मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक बिजली गिरने की चेतावनी

August 16, 2026
सलमान के बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

सलमान के बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

December 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Diwali 2026: रोशनी का त्योहार दिवाली आज, जानें राहुकाल, शुभ योग से लेकर लक्ष्मी पूजन का 4 शुभ मुहूर्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR