छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाले में बुधवार को सुबह ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने आज सुबह से रायपुर और दुर्ग में दबिश दी है। (ED Raid CGPSC Scam) पहले टीम ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव (Jeevan Kishor Dhruv) के घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के निवास पर जांच अधिकारियों की टीम एक गाड़ी में पहुंची है।
जिसके बाद राजधानी रायपुर में टीम ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पर रेड (Raid at Aarti Vasnik’s residence) मारी है। बताया जा रहा है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक पर जांच अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है और घर पर रखें दस्तावेजों की जांच कर रही है। ED की टीम सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहुंची हुई थी और तब से उनके निवास पर जांच जारी है। फिलहाल सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
पूर्व सचिव रह चुके हैं जेके ध्रुव
आपको बता दें कि जेके ध्रुव पीएससी के पूर्व सचिव रह चुके हैं और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित (CGPSC) भर्ती घोटाला मामला था, जिसमें उनकी भी भूमिका सामने आई थी, जो कि कई आईएएस अधिकारी बच्चों की और राजनेताओं की बच्चों की पीएससी में चयन किया गया था और उसको लेकर के टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि पहले भी उनके घर टीम दस्तक दे चुकी है और आज भी लगातार जांच जारी है।
















