• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 3, 2026
in देश
ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*3 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान *”ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी एवं वारंटी अजय गोस्वामी (32 वर्ष) निवासी कुसमुंडा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है।

READ ALSO

BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?

Abhinandan Varthaman: पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

 

ज्ञात हो कि आरोपी अजय गोस्वामी अपने पिता, भाइयों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल नौ आरोपियों के समूह में शामिल था, जिन्होंने पांच ट्रेलर वाहनों में लूटपाट कर वाहनों को ओडिशा ले जाकर छिपा दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अजय गोस्वामी एवं एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरारी के दौरान आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था, जिस पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

थाना तमनार पुलिस द्वारा पूर्व में भी आरोपी की तलाश में दो बार उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई थी, किंतु वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।

एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर *ऑपरेशन क्लीन हंट* के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। मुखबिर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कोरबा रवाना हुई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 18 अगस्त 2025 को प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी में चार ट्रेलर वाहन खरीदे थे, जो सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। 18 अगस्त की रात तमनार क्षेत्र के हुंकराडीपा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रेलर वाहन को लूट लिया तथा चालक एवं अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।

जांच विवेचना दौरान पुलिस को पता चला कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी ट्रेलरों का पूर्व मालिक अमन गोस्वामी था। थाना तमनार में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 309(4), 309(6), 309(7) एवं जोड़ने धारा 310(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

पुलिस टीम ने तत्काल जिले सहित ओडिशा में भी दबिश दी और हमीरपुर (ओडिशा) स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खेत में छिपाकर रखे गए चारों ट्रेलर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार एवं कैम्पर वाहन में सवार होकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना में पांच से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 310(2) BNS भी जोड़ी गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चार ट्रेलर वाहन, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई थी।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी*

1. अमन गोस्वामी (28 वर्ष), कुसमुण्डा, कोरबा
2. नारद गोस्वामी (57 वर्ष), कुसमुण्डा, कोरबा
3. जितेन्द्र गिरी (38 वर्ष), बाजीपाली, सुंदरगढ़ (ओडिशा)
4. मनीष प्रकाश केंवट (28 वर्ष), शिलादेही, जांजगीर-चांपा
5. लेखराम केंवट (24 वर्ष), केशला, जांजगीर-चांपा
6. रामरतन पटेल (27 वर्ष), मोहाडीह, जांजगीर-चांपा
7. कुंजराम पटेल (30 वर्ष), शिलादेही, जांजगीर-चांपा

 

 

*पूर्व में बरामद संपत्ति*

▪️ चार ट्रेलर वाहन – ₹1,50,00,000
▪️ चार मोबाइल फोन – ₹24,000
▪️ स्विफ्ट डिजायर कार CG 12 AP 1298 – ₹6,00,000

*कुल बरामद संपत्ति – ₹1,56,24,000*

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

देश

BRICS: 11 सितंबर को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए क्या है बजह?

September 3, 2026
देश

Abhinandan Varthaman: पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

September 3, 2026
देश

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

September 3, 2026
देश

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

September 3, 2026
देश

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

September 2, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में मिली मदद के बाद, PM बालेन शाह ने भारत का जताया आभार

September 2, 2026
Next Post
ट्रंप फिर फोड़ेंगे ‘टैरिफ बम’, भारत समेत 60 देशों पर लगेगा 12.5% एक्स्ट्रा Tariff

ट्रंप फिर फोड़ेंगे ‘टैरिफ बम’, भारत समेत 60 देशों पर लगेगा 12.5% एक्स्ट्रा Tariff

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..

आने वाले IPO में शेयरहोल्डर कोटा से कर सकेंगे निवेश, जानिए लिस्ट में कौन-कौन सी कंपनी हैं?

February 3, 2026

Chhatisgarh Samachar: बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 27, 2026
सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

February 17, 2026
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’

September 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh latest news: टोल प्लाजा पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के साथ हादसा; गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, स्टाफ ने की मारपीट
  • Redmi 17 5G: 7900mAh बैटरी के साथ Redmi 17 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Savings Account Rules: इस प्राइवेट बैंक ने सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल
  •  MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR